रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही सूर्य चमकाएंगे किस्मत, 4 राशि के जातकों का खुलेगा भाग्य, धन लाभ के योग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

सिंह राशि के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन शुभ माना जा रहा है.
सिंह राशि के जातकों को भाग्य का साथ प्राप्त हो सकता है.

Sun Entered in Rohini Nakshatra : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक ग्रह समय-समय पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करता रहता है, जिसका प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से असर ना सिर्फ मनुष्य पर बल्कि प्रकृति पर भी देखने को मिलता है. इस समय सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में मौजूद है. 25 मई 2023 को इस नक्षत्र में प्रवेश किया था. स्थिति 9 दिनों तक रहती है. इस दौरान 12 राशियों में से चार ऐसी राशि है, जिन्हें कई तरह की सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे. इन राशियों के लिए धन लाभ के योग भी बन रहे हैं. कौन सी चार भाग्यशाली राशियां हैं आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से.

मेष राशि के जातक

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों की राशि मेष है उनके लिए सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश आर्थिक तंगी को दूर करने वाला माना जा रहा है. अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं. इसके अलावा लाइफ पार्टनर से धन लाभ की संभावना है.

यह भी पढ़ें – शादी में क्यों लिए जाते हैं सात फेरे, क्या है विवाह का अर्थ, जानें 7 नंबर के पीछे का गणित

वृषभ राशि के जातक

जिन जातकों की राशि वृषभ है ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, उनके लिए सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश लाभकारी माना जा रहा है. वृषभ राशि के जातकों को अपनी स्किल सुधारने का सर्वोत्तम समय प्राप्त होने वाला है. ये समय आपकी मेहनत का उचित फल प्रदान करेगा. आपके ऊपर लोगों का विश्वास और प्रेम बढ़ेगा जो आपको कई तरह से लाभ पहुंचा सकता है.

कर्क राशि के जातक

जिन जातकों की राशि कर्क है ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, उनके लिए सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश आकस्मिक धन लाभ के योग बना रहा है. इस दौरान आपके कई सपने साकार होंगे. शेयर मार्केट या कहीं निवेश करना चाहते हैं तो ये निवेश आपके लिए फायदेमंद सिद्ध हो सकता है. राशि के जातकों के लिए सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कई शुभ समाचार लेकर आ रहा है.
यह भी पढ़ें – पूजा में क्यों रखते हैं कलश, स्थापित करने के लिए किस धातु का करें उपयोग, इस सरल विधि से करें स्थापना

सिंह राशि के जातक

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों की राशि सिंह है उनके लिए सूर्य देव का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश धन लाभ के योग बना रहा है. इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ प्राप्त हो सकता है. आने वाला समय आपके लिए तरक्की और अच्छे अनुभव का माना जा रहा है. सामाजिक मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी. लंबे समय से अटका काम गतिमान होगा और उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Predictions, Religion

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें