
CSK vs GT Live Score इंडियन प्रीमियर लीग के सुपर फाइनल में अब से कुछ देर बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का सामना गुजरात टाइटंस के साथ होने वाला है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पंड्या अपनी टीम के साथ आईपीएल 2023 ट्रॉफी पर कब्जा जमाने उतरेंगे. 4 बार की चैंपियन चेन्नई पांचवीं बार इसे जीतकर मुंबई इंडियंस की बराबरी करना चाहेगी जबकि गुजरात लगातार दूसरी बार आईपीएल जीतने वाली तीसरी टीम बनना चाहेगी.
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का शुरुआत जहां हुई थी अंत भी वहीं और उसी अंदाज में होता नजर आ रहा है. 31 मार्च को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले से टूर्नामेंट की शुरुआत हुई थी और अब फाइनल मुकाबले में भी वही दोनों टीमें आमने सामने हैं, गुजरात की टीम अगर आज मैच जीत जाती है तो मुंबई और चेन्नई के बाद अपने खिताब का बचाव करने वाली तीसरी टीम बनेगी. वहीं चेन्नई अगर आज फाइनल में जीत हासिल करती है तो मुंबई के सबसे ज्यादा 5 बार खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी करेगी.
गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग XI:
शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साईं सुदर्शन, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा.
चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग XI:
डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, अंबाती रायुडू, मोईन अली, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश तीक्षणा, मथीशा पथिराना.









