
Woman Get Pregnant After Husband Death: पति की मौत के बाद अगर कोई औरत गर्भवती हो जाए और बच्चे को जन्म दे तो समाज उस पर अंगुलियां उठाएगा, सवाल खड़े करेगा. यहां तक कि उसका जीना दुश्वार हो जाएगा. शायद ही कोई ऐसा होगा जो उससे हमदर्दी जताए. लेकिन एक भारतीय मूल की ब्रिटिश महिला ने अपने पति की मौत के लगभग 16 महीने बाद अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है. 38 वर्षीय जसदीप सुमल ने अपनी बेटी का नाम अमनदीप रखा है. दरअसल, जसदीप ने गर्भवती होने के लिए IVF का सहारा लिया था.
ब्रेन ट्यूमर से पति की मौत
जसदीप ने मीडिया को बताया कि उनके पति अमन को ब्रेन ट्यूमर की वजह से अगस्त 2020 में दौरे पड़ने और वह ग्रेड चार के ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित पाए गए थे. उन्हें कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी भी करानी पड़ी, लेकिन सेहत हर दिन बिगड़ती जा रही थी. मात्र 36 साल की उम्र में अमन ने दिसंबर 2021 में दुनिया छोड़ दी. उनका बेटा राजन और पत्नी जसदीप अकेले रह गए. लेकिन जसदीप ने बताया कि मेरे पति और मेरी हमेशा से इच्छा थी कि उनका एक और बच्चा हो. तो मैंने अमन की मौत के बाद पति के सपने को पूरा करने की ठानी.
काफी कठिन था रास्ता
जसदीप ने बताया की हम दोनों की हमेशा से इच्छा थी कि हमारे दो बच्चे हों. तभी मेरे पति अमन बीमार पड़ गए, सब कुछ बिगड़ता चला गया. अंततः साल 2021 के दिसंबर में उन्होंने दुनिया छोड़ दी. मैं उनके जाने के गम में काफी टूट गई थी, कुछ भी नहीं सूझ रहा था. लेकिन मैंने अपने जीवन का सबसे कठिन फैसला लिया. पति की इच्छा पूरी करने के लिए मैंने प्रेग्नेंट होने की ठानी, और मैं अगस्त 2022 में प्रेग्नेंट हो गई. ठीक पति के जन्मदिन से एक हफ्ते पहले 9 अप्रैल को मैंने बेटी अमनदीप को जन्म दिया.
ये भी पढ़ें- ‘सेंगोल’ पर कांग्रेस के दावे से उलट शशि थरूर ने दी दलील, कहा- अतीत का यह प्रतीक सभी को अपनाना चाहिए
इमोशनल और काफी कठिन डगर
पेशे से एनालिस्ट जसदीप ने बताया कि वह लंदन में रहती हैं. उन्होंने बताया कि हम पति-पत्नी दूसरा बच्चा चाहते थे, इसी बीच अमन बीमार हो गए और उन्हें चौथे स्टेज का ब्रेन ट्यूमर हो गया. हमें कभी मौका ही नहीं मिला. मुझे पता था कि उनके पास लंबा समय नहीं है. सोचा कि अगर वो समझ सकते हैं तो उन्हें बताना अच्छी बात होगी, लेकिन वो दिसंबर 2021 में नहीं रहे. उन्होंने बताया कि मैं 2021 अगस्त में गर्भवती हुई. उन्होंने ये भी बताया कि बेटी का नाम अपने पति के नाम पर अमन रखा.
.
Tags: Britain News, Pregnant Women
FIRST PUBLISHED : May 28, 2023, 17:44 IST









