फतेहगढ़ जिला कारागार के मनाया गया विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फतेहगढ़ -डीजी जेल ₹ एसएन साबत के आदेशानुसार एआईजी जेल चित्रलेखा सिंह व डीआईजी जेल  शिव हरि मीणा के दिशा निर्देशन में आज जिला कारागार फतेहगढ़ में ” विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस ” के अवसर पर पर महिला बंदियों को व्यक्तिगत शारीरिक स्वच्छता एवम अपने आस पास की स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती अंजू कुमार पत्नी अखिलेश कुमार जेलर द्वारा की गई । सभी महिला बंदियों को पर्सनल हाईजीन किट का वितरण किया गया । इस अवसर पर जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि ” यत्र नारी पूजयंते , रमंते तत्र देवता । अर्थात जहां नारी की पूजा होती है वहां देवता वास करते है। जेल अधीक्षक ने सभी प्रकार की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया । गंदगी तत्काल साफ कर देने की बात कही । गंदगी जितनी देर खुले रहती है उतनी ही देर तक हानिकारक बैक्टीरिया को बदबू के रूप में फैलाती रहती है इसलिए गंदगी को तत्काल साफ करने की आदत डालिए। कार्यक्रम के आरंभ में जेल की महिला बंदियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया । व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे श्रीमति अंजू कुमार द्वारा समझते हुए बताया गया की जब भी हम शौचालय का प्रयोग करे तब हमे प्रत्येक बार अपनी व्यक्तिगत सफाई का ध्यान रखना चाहिए । विशेष रूप से जब जब घर से बाहर हो यात्रा में पब्लिक शौचालय का उपयोग सावधानी से करते हुए तत्काल अपनी व्यक्तिगत स्वच्छता करनी चाहिए। कार्यक्रम में संचालन जेल वार्डर श्री मति रोहिणी देवी ने किया। इस अवसर पर डिप्टी जेलर श्रीमति कृष्णा कुमारी और सरोज देवी द्वारा भी महिला बंदियों को जागरूक किया गया । दोनो महिला उपकारापाल ने मुख्य अथिति का पुष्प गुच्छ और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।महिला जेल वरदार नगमा, सरिता,जोली, हेमलता,इत्यादि ने भी महिला बंदियों को व्यक्तिगत सफाई के प्रेरित किया ।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें