
हाइलाइट्स
यह अजय की पहली इलेक्ट्रिक कार है.
इसकी कीमत 2 करोड़ रु. से ज्यादा है.
BMW की कार में कई धांसू फीचर हैं.
नई दिल्ली. बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन को किसी इंट्रोडक्टशन की जरूरत नहीं है. अजय कई दशकों से भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. अपने लंबे करियर में उन्होंने कई बड़े हिट्स दी हैं. अजय को उनकी बेहतरीन एक्टिंग स्किल्स के लिए जाना जाता है , वहीं हाल ही में वह एक नए कारण से सुर्खियां बटोर रहे हैं. उन्होंने हाल ही में नई कार खरीदी है जो उनकी पहली ईवी है. हाल ही में, उन्होंने अपनी पहली ऑल-इलेक्ट्रिक कार की डिलीवरी ली. Ajay Devgn ने ऑल-न्यू BMW i7 की डिलीवरी ली है, जो ब्रांड की प्रमुख EV सेडान है.
अजय देवगन की लेटेस्ट ईवी का वीडियो YouTube पर CS12 Vlogs ने अपने चैनल पर शेयर किया गया है. वीडियो में कार को दो बार ट्रैफिक सिग्नल पार करते हुए देखा जा सकता है. अजय देवगन ने ट्वाइलाइट पर्पल पर्ल मेटैलिक कलरशेड को चुना है, जो बीएमडब्ल्यू के कस्टमाइजेशन बीएमडब्ल्यू इंडिविजुअल का एक बीस्पोक कलर है.
शानदार इंटीरियर
i7 का इंटीरियर भी 7 सीरीज की सबसे करेंट जेनरेशन की फ्लैगशिप कार की तरह है. इंफोटेनमेंट सिस्टम और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दोनों में कर्व्ड स्क्रीन हैं, इसके अतिरिक्त, Amazon Fire TV के जरिए से वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए 31.3-इंच, 8K “सिनेमा” स्क्रीन i7 की छत पर लगाई गई है और इसे नीचे मोड़ा जा सकता है. पीछे के दरवाजों में 5.5 इंच का टचस्क्रीन शामिल है जो इंफोटेनमेंट सिस्टम, टेंपरेचर कंट्रोल और सीटों को कंट्रोल करता है.
यह भी पढ़ें : नेक्सॉन ईवी का राज खत्म करने आ रही हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, टेस्टिंग हो गई शुरू
4.7 सेकेंड में 100 की स्पीड
ब्रांड-न्यू BMW i7 को पॉवर देने के लिए, i7 xDrive 60 वैरिएंट में दो इलेक्ट्रिक मोटर्स, प्रत्येक एक्सल पर एक का उपयोग किया जाता है. वे 544 हॉर्सपावर और 745 एनएम का टार्क पैदा करते हैं. i7 101.7kWh लिथियम-आयन बैटरी से लैस है, जो WLTP चक्र में 591 से 625km की रेंज ऑफर करता है. बीएमडब्ल्यू के दावों के मुताबिक i7 की टॉप स्पीड 239 किलोमीटर प्रति घंटा है और यह 4.7 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है.
.
Tags: Auto News, Car Bike News, Electric Car
FIRST PUBLISHED : May 28, 2023, 17:06 IST









