अभिनेता से MP बने रवि किशन जल्द पर्दे पर खेलेंगे फुटबॉल, इस दिन आएगी ‘चिड़ियाखाना 2’. टैक्स फ्री करने की मांग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


दिल दोस्ती एटसेट्रा और इस्सक के बाद जाने-माने निर्देशक मनीष तिवारी की नई फ़िल्म ‘चिड़ियाखाना 2’ रिलीज को तैयार है. फुटबॉल पर आधारित यह फिल्म 2 जून को देश भर में रिलीज हो रही है. राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) द्वारा निर्मित और भारती स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म प्लाटून वन द्वारा रिलीज की जाएगी. इसके लिए फिल्म प्रमोशन जोर शोर से चल रहा है. वहीं, फुटबॉल पर आधारित होने के नाते भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान और पद्म श्री सम्मान से सम्मानित भाईचूंग भुटिया ने भी इस फिल्म की सराहना की है और दर्शकों से देखने की अपील की.

उन्होंने इसके लिए एक वीडियो जारी किया है. फिल्म में प्रमुख भूमिका में नजर आने वाले सांसद और अभिनेता रवि किशन ने इस फिल्म को बिहार में टैक्स फ्री करने की मांग की है. उन्होंने यह भी जानकरी दी कि राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) ने बिहार सरकार में वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव को इसके लिए अनुरोध पत्र भेजा है. फ़िल्म ‘चिड़ियाखाना 2’ एक क्लासिक अंडरडॉग कहानी है और इस फ़िल्म के मुख्य किरदार में ऋत्विक सहोर हैं. उनका किरदार बिहार के एक लड़के की है, जो अपनी मां के साथ मुंबई के चॉल में रहता है.

फिल्म में ऋत्विक के साथ अवनीत कौर, प्रशांत नारायणन, रवि किशन, राजेश्वरी सचदेव के अलावा गोविंद नामदेव, अंजन श्रीवास्तव ने अपनी अपनी भूमिकाओं में शानदार अभिनय किया है. इस फिल्म की कहानी ऐसे शक्स की है, फुटबॉल और जुनून जीने के लिए अपनी अमिट छाप छोड़ता है. इस प्रक्रिया में न केवल खुद को, बल्कि अपने दोस्तों और अपने स्कूल को भी सशक्ति प्रदान करता है. दुश्मनों को दोस्त बनने पर मजबूर करता है. फिल्म के निर्देशक मनीष तिवारी मानते हैं कि चिड़ियाखाना खेल भावना और एकजुटता की कहानी है.

फिल्म का वितरक प्लाटून वन के शिलादित्य बोरा हैं. उन्होंने कहा कि मैं ‘दिल दोस्ती एटसेट्रा का एक प्रशंसक होने के नाते इस फ़िल्म से जुड़कर बहुत खुश हूं. एनएफडीसी की फ़िल्म है, इससे गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं. इस फिल्म के मधुर गीत संगीत जी म्यूजिक पर प्रसारित हो रहे हैं. उक्त जानकारी फ़िल्म से जुड़े रविराज पटेल ने दी है.

Tags: Bhojpuri, Bhojpuri film, Ravi Kishan, Ravi kishan movies

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें