बिहार: दरवाज़े और खिड़कियां भी गायब… 1.17 करोड़ से बना पंचायत भवन बिना उद्घाटन के ही बना खंडहर!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गौरव सिंह/भोजपुर. बिहार के आरा में एक करोड़ 17 लाख की लागत से दो मंजिला भव्य पंचायत भवन खंडहर में तब्दील हो गया है. आरा प्रखंड के सनदिया पंचायत में बना पंचयात भवन 7 साल बाद भी पंचायत प्रतिनिधियों को नही हुआ सुपुर्द. ठेकेदार के द्वारा पंचायत भवन 7 साल पूर्व बना जिला प्रसाशन को सौप दिया गया था, बावजूद पंचायत भवन किसी काम ना आया. अंत में खंडहर बन कर गिरने के कगार पर आ चुका है.

बता दें कि मामला आरा प्रखंड अंतर्गत सनदिया में बने पंचायत भवन का है, जहां के ग्रामीणों के मुताबिक भवन का निर्माण हुए लगभग 7 वर्ष से ऊपर हो गए हैं, लेकिन अभी तक उसको उपयोग में नहीं लाया गया है. लावारिस भवन खंडहर के रूप तब्दील होता नजर आ रहा हैं. सिर्फ इतना ही नहीं भवन में वाल पेंटिंग व रंगाई-चुनाई भी हुई थी और दीवार पर लिखे स्लोगन ‛एक कदम स्वच्छता की ओर’ कही न कही स्वच्छता को चिढ़ाता व चुनौती देता नज़र आ रहा है.

जिला प्रसाशन और मुखिया के बीच पेंच में बर्बाद हुआ 1.17 करोड़
मौजूदा स्थिति में भवन के दीवारों व छत में दरार पड़ गयी है भवन की बाउंड्रीवाल भी टूट कर गिर गयी है. लाखों रुपया के लागत से दरवाज़े और खिड़कियां भी गायब हैं. परिसर में बड़े-बड़े घास और जंगली पौधे उग चुके है. पंचायत की जनता के काम नहीं आने वाला भवन नसेड़ी और असमाजिक तत्वों का मुख्य ठिकाना बन चुका है.यानि कहा जा सकता है कि परिसर व भवन अब उपयोग के लायक नहीं है.

आखिर कौन है इसका जिम्मेदार
मौजूदा ग्राम पंचायत के मुखिया हरेंद्र यादव ने बताया कि लगभग 7 वर्ष पूर्व पंचायत भवन बनकर तैयार तो हुआ था लेकिन आज तक जिला प्रसाशन ने मुखिया को हैंड ओवर नहीं किया और मौजूदा स्थिति में बिल्डिंग जर्जर हो गयी है भवन की छत से पानी टपक रहा है, सारे दरवाज़े व खिड़कियां टूटकर गायब हो चुकी है.

तत्कालीन मुखिया ने इस जगह पर बनाने का किया था विरोध
सनदिया पंचायत के वर्तमान मुखिया हरेंद्र यादव ने बताया कि 2016 में जब पंचायत भवन बनाने के लिए जगह चयनित किया जा रहा था, तब उस समय के तत्कालीन मुखिया ने इस जगह पर पंचायत भवन बनाने का विरोध किया था. क्यों कि ये जगह पंचायत और गांवो से काफी दूर था. उसका उपयोग नहीं किया जा सकता था. बावजूद जिला प्रसाशन द्वारा जबरन यहीं भवन का निर्माण कराया. जिसके बाद पंचायत के मुखिया अपने हाथ मे लेने से मना कर दिया. अब वर्तमान मुखिया को ये भवन दिया जा रहा तो इनका कहना है कि ये भवन अब किसी काम लायक नहीं रहा. अगर जिला प्रसाशन इसे रिपेयर करवा कर दे तो हम ले सकते हैं.

Tags: Gram Panchayat

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें