रामकुमार नायक, रायगढ़. छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट का जस्टिस बनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने केंद्र सरकार को सिफारिश भेजी है. उनके साथ सीनियर वकील केवी विश्वनाथन के नाम की भी सिफारिश भेजी गई है. केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने पर जस्टिस मिश्रा छत्तीसगढ़ के पहले माटी पुत्र होंगे, जो सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस बनेंगे. फिलहाल वे आंध्रप्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस हैं. इससे पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के कई जस्टिस सुप्रीम कोर्ट में सेवा दे चुके हैं.
सुप्रीम कोर्ट में जजों के 34 पद स्वीकृत हैं. इनमें दो पद खाली हैं. इन दो पदों के लिए कॉलेजियम ने दो नामों की केंद्र सरकार को सिफारिश भेजी है. बता दें कि जस्टिस मिश्रा को 13 अक्टूबर 2021 को आंध्रप्रदेश हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया था. इससे पहले वे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस थे. जस्टिस मिश्रा छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जज के रूप में भी काम कर चुके हैं. बता दें कि जस्टिस दिनेश माहेश्वरी और जस्टिस एमआर शाह के सेवानिवृत्त होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में जज के दो पद खाली हुए हैं. इन पदों को भरने के लिए ही आज नवगठित कॉलेजियम की बैठक हुई है.
रायगढ़ जिले में हुआ था जन्म
जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा का जन्म 29 अगस्त 1964 को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जन्म हुआ था. उन्होंने बीएससी की पढ़ाई की. इसके बाद गुरु घासीदास विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री ली. चार सितंबर 1987 को वकील के रूप में काम शुरू किया. उन्होंने रायगढ़ जिला न्यायालय, जबलपुर हाईकोर्ट, बिलासपुर हाईकोर्ट में प्रैक्टिस की. इस दौरान उन्होंने सिविल, क्रिमिनय और रिट सभी तरह के मामलों की पैरवी की. जनवरी 2005 में उन्होंने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के सीनियर अधिवक्ता के रूप में नॉमिनेट किया गया. वे छत्तीसगढ़ राज्य बार कौंसिल के अध्यक्ष भी रहे.
आपके शहर से (रायपुर)

PHOTOS: कवर्धा में महिला पटवारियों का अनोखा विरोध प्रदर्शन, हाथों पर सजाई ‘मांगों’ वाली मेहंदी

बिलासपुर के इस कैफे में खाने के साथ खेल भी, फेमस है यहां की चाट और चाइनीज फूड

महिला को डंसने के बाद बच्ची की ओर सरका करैत, महिला ने दिखाई गजब की फुर्ती और…

इन गांव वालों ने गोबर से पेंट बनाकर कमाए 1 लाख 80 हजार, अब मिला हजारों लीटर का ऑर्डर

Success Story : कौन हैं IAS प्रियंका शुक्ला, अभी क्यों हो रही उनकी चर्चा ?

Chhattisgarh News: 34 करोड़ खर्च करने के बाद भी गर्मियों में प्यासा है ये शहर, मुसीबत में जनता

जंगल में लकड़ी लेने गए ग्रामीण पर मादा भालू और उसके शावकों ने बोला हमला, हालत गंभीर

Chhattisgarh news: गुजरात में सीखा सोड़ा बनाना,खोला खुद का दुकान, बनाता है 27 से ज्यादा फ्लेवर का सोडा

Chhattisgarh Weather Update: मौसम विभाग ने बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट, अगले 5 दिनों तक ऐसे रहेगा प्रदेश का हाल

Chhattisgarh News: गौठान से जुड़कर महिलाएं हर महीने कमा रही हजारों रुपए, आर्थिक गतिविधि का बना केंद्र

1.5 लाख की सब्सिडी, 8 साल की वारंटी; टीचर्स और डॉक्टर्स की पहली पसंद है ये कार
.
Tags: Chhattisgarh news, Raipur news, Supreme Court
FIRST PUBLISHED : May 28, 2023, 14:13 IST









