
हाइलाइट्स
चूरू की पीड़िता की कहानी
महिला की शादी तीन साल पहले हुई थी
पहले जेठ और बाद में देवर ने डाली बुरी नजर
चूरू. राजस्थान के चूरू जिले में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है. चूरू के सरदारशहर इलाके की एक महिला की जिंदगी को उसके जेठ और देवर (Devar and Jeth ) ने मिलकर नरक बना डाला. शादी के महज एक साल के बाद जेठ छोटे भाई की पत्नी पर फिदा हो गया. बाद में उसे डरा धमकाकर उससे रेप (Rape) की वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता ने जब पति को यह बात बताई को उसने कहा सब चलता है. बाद में पीड़िता का देवर भी उस पर बुरी नजर डालने लग गया. उसके बाद उसने भी पीड़िता से कई बार रेप किया.
जेठ और देवर की बुरी नजरों में फंसी पीड़िता से जब पति ने भी मुंह मोड़ लिया तो वह पुलिस की शरण में पहुंची. लेकिन वहां भी उसे इंसाफ नहीं मिला. उसके बाद पीड़िता ने दो बार पुलिस अधीक्षक से मिलकर अपनी पीड़ा बयां की लेकिन वहां से भी उसे केवल आश्वासन ही मिला. पीड़िता को इंसाफ का इंतजार है. पीड़िता का आरोप है कि मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है.
आपके शहर से (चूरू)
जेठ कमरे में घुसा और बोला तुम बहुत खूबसूरत हो
23 साल की पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी अक्टूबर 2019 में हुई थी. शादी के बाद पहले तो सबकुछ ठीकठाक चलता रहा. लेकिन करीब नौ दस माह बाद से उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा. दिसंबर 2020 में उसके पति समेत सास ससुर और जेठानी किसी काम से बाहर गए हुए थे. उसी रात को उसका जेठ उसके कमरे में घुस और बोला तुम बहुत खूबसूरत हो. उसके बाद जेठ ने उससे रेप किया. उसने इस वारदात का वीडियो भी बना लिया. बाद में किसी को नहीं बताने की धमकी दी.
दुल्हन से रेप: शादी से 5 दिन पहले मिला उम्रभर का दर्द, गहने लेने गई थी, ज्वेलर की बिगड़ गई नीयत
जेठ के चंगुल से निकली नहीं कि देवर बना बैरी
बकौल पीड़िता उसने हिम्मत करके यह बात अपनी पति को बताई. लेकिन उसने सब चलता है और बदनामी का हवाला देकर उसका मुंह चुप करा दिया. उसके बाद जेठ ने उसके साथ मौका पाकर फिर रेप किया. वह इस दंश से उबरी भी नहीं थी कि एक दिन देवर उसके कमरे में घुस आया और कहा कि उसके जेठ ने उसे उसकी सारी बात बता दी है. बाद में देवर ने बदनाम करने की धमकी देकर उससे रेप किया. इस पर उसने पति को फिर बताया कि लेकिन उसकी कानों पर जूं तक नहीं रेंगी.
शिकायत करने पर ससुराल वालों ने पीड़िता के भाई को पीटा
अंतत: थकहार कर पीड़िता ने अपने पीहर वालों का सहारा लिया. उसने अपने भाई को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी. पीड़िता के भाई ने जब उसके पति और ससुराल वालों को इसका उलाहना दिया तो उन्होंने उसे पीटा. सब तरफ से निराश होने के बाद पीड़िता सरदारशहर थाना पुलिस के पास अपनी शिकायत को लेकर पहुंची. पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया लेकिन अभी तक कार्रवाई कुछ भी नहीं की है.
.
Tags: Churu news, Crime News, Rajasthan news, Rape Case
FIRST PUBLISHED : May 28, 2023, 13:24 IST









