Good news for the passengers! Summer special train will run between Jaipur and Guwahati via Siwan, know route and timing… – News18 हिंदी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अंकित कुमार सिंह/सीवान. पूर्वोत्तर मध्य रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है. ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय किया है. यह स्पेशल ट्रेन सीवान जंक्शन से होकर जयपुर जाएगी. रेलवे ग्रीष्मकाल में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या-05616 और 05615 गुवाहाटी-जयपुर-गुवाहाटी ग्रीष्मकालीन विशेष साप्ताहिक गाड़ी का संचालन करने का निर्णय किया है.

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या-05616 और 05615 गुवाहाटी-जयपुर-गुवाहाटी ग्रीष्मकालीन विशेष साप्ताहिक ट्रेन 28 मई से 25 जून तक प्रत्येक रविवार गुवाहाटी से और 31 मई से 28 जून तक प्रत्येक बुधवार को जयपुर से 5 फेरों के लिए चलाई जाएगी. इस विशेष गाड़ी में लगेज एवं जनरेटर यान के 2, वातानुकूलित तृतीय क्षेणी के 12, शयनयान क्षेणी के 2 कोच सहित कुल 16 कोच लगाए जाएंगे. इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के संबंध में समय-समय पर जारी सभी मानकों का पालन करना होगा.

इस ट्रेन का रूट

ट्रेन संख्या-05616 गुवाहाटी-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 28 मई से 25 जून तक प्रत्येक रविवार को गुवाहटी से 18:15 बजे प्रस्थान कर कामाख्या, गोलपाड़ा टाऊन, न्यू बोंगाईगांव, अलीपुरद्वार जंक्शन से 23:15 बजे छूटकर दूसरे दिन दलगांव, न्यू जलपाईगुड़ी, किशनगंज, कटिहार जंक्शन, नवगछिया, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा होते हुए सीवान 16:40 बजे पहुंचेगी. जहां से भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, अयोध्या, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, आगरा कैंट, गांधीनगर से 12:28 बजे छूटकर 13:05 बजे जयपुर पहुंचेगी.

वापसी में होगा यह रूट

वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या-05615 जयपुर-गुवाहाटी साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 31मई से 28 जून तक प्रत्येक बुधवार को जयपुर से 21:45 बजे प्रस्थान कर गांधीपुर जयपुर, बांदीकुई, आगरा कैंट, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, अयोध्या, गोरखपुर, देवरिया सदर, भटनी होते हुए सीवान जंक्शन 19:35 बजे पहुंचेगी. जहां जहा से छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, नवगछिया, कटिहार, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू बोंगाईगांव, कामाख्या से 22:47 बजे छूटकर 23:30 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी.

Tags: Siwan news, Special Train, Train Time Table

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें