बेहद चमत्कारी है लाल केला, कैंसर जैसी 5 बीमारियों के खतरे को करता है कम, हड्डियों को रखता है लोह की तरह सख्त

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Health Benefits of Red Banana: केला खाना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. लगभग हर घर में पीला केला खाया भी जाता है. इसके लाभ भी लोग भलीभांति समझते हैं. लेकिन क्या आपने कभी लाल केला खाया है? इसको रेड डक्का के नाम से भी जाना जाता है. इस केले में पीले केले की तुलना में पोषक तत्व अधिक पाए जाते हैं. बता दें कि, इस केले का छिलका लाल रंग का होता है, जबकि अंदर का गूदा सामान्य केले की तरह ही होता है. इसका सबसे अधिक उत्पादन दक्षिण पूर्व एशिया में होता है. यह लाल केला सामान्य केले के मुताबिक छोटा होता है, जबकि स्वाद में काफी मीठा होता है. एक्सपर्ट की सलाह से इस केले को डायबिटीज के मरीज भी खा सकते हैं. आइए हेल्थलाइन में छपी एक खबर के मुताबिक, जानते हैं इसके 6 बड़े फायदे.

01

डायबिटीज के लिए फायदेमंद: लाल केले डायबिटीज के मरीजों के लिए असरदार माने जाते हैं. इसका नियमित सेवन करने से शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है. बता दें कि, इसको खाने से ब्लड शुगर लेवल से अचानक स्पाइक की मात्रा कम हो जाती है. लाल केले में ग्लाइसेमिक की प्रतिक्रिया कम होती है, जो डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद होता है. (Image- Canva)

02

ब्लड प्रेशर को करता है कंट्रोल: लाल केला ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. बता दें कि, लाल केला में पोटैशियम की भरपूर मात्रा होती है, जो ब्लड प्रेशर और हृदय रोग के जोखिम को कम करता है. इसलिए यदि आप ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो लाल केले का सेवन अवश्य करें. (Image- Canva)

03

आंखों के लिए लाभकारी: आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए भी लाल केला असरदार माना जाता है. इसमें ल्यूटिन और जेक्सैंथिन नामक तत्व पाए जाते हैं. साथ ही इसमें बीटा-कैरोटेनॉइड और विटामिन ए की अधिकता होती है. इसलिए इसके सेवन से आंखों की रोशनी को बढ़ावा मिलता है. (Image- Canva)

04

इम्यूनिटी करे मजबूत: लाल केला में मौजूद विटामिन सी और विटामिन बी इम्यून सिस्टम को दुरुस्त करता है. इसके अलावा विटामिन बी6 शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स की सुरक्षा बढ़ाता है. इन सभी पोषक तत्वों के होने से शरीर में एंटीबॉडी स्ट्रॉन्ग होती है. इसके चलते शरीर में रोगों से लड़ने में शक्ति मिलती है. (Image- Canva)

05

हड्डियों को करे स्ट्रॉन्ग: लाल केले का नियमित सेवन से हड्डियों को मजबूती मिलती है. इसके साथ ही लाल केले में भरपूर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है, जो किडनी में पथरी बनने से भी रोकता है. लाल केला कार्बोहाइड्रेट का भी काफी अच्छा स्त्रोत होता है. इसके सेवन से शरीर में ऊर्जा काफी देर रहती है. (Image- Canva)

06

कैंसर का खतरा कम करे: लाल केले के सेवन से कैंसर जैसी बीमारी और दिल से संबंधी बीमारी का ख़तरा भी कम होता है. बता दें कि, इसमे लाइकोपीन नामक एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट फाइटोकेमिकल होता है, जो इसे लाल रंग देता है. लाइकोपीन वाली चीजें खाने से प्रोस्टेट कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है. (Image- Canva)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें