Gold Smuggling: तस्कर अंडरवियर में दबा लाया 71 लाख का सोना, शारजाह से आया था, एयरपोर्ट पर पकड़ा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

सोने का कुल वजन एक किलो 200 ग्राम है
तस्कर को कस्टम अधिनियम 1962 की धाराओं में गिरफ्तार किया
जयपुर एयरपोर्ट पर 23 अप्रेल को भी 47 लाख का सोना पकड़ा गया था

जयपुर. जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बार फिर सोने की तस्करी (Gold Smuggling) का बड़ा मामला सामने आया है. कस्टम विभाग ने 71 लाख रुपये की कीमत का तस्करी का सोना पकड़ा है. कस्टम विभाग ने यह गोल्ड एयर अरबिया की शारजाह-जयपुर फ्लाइट से आए यात्री से बरामद किया है. आरोपी यात्री अपने सामान के साथ जूतों और अंडरवियर के अंदर गोल्ड को छिपाकर तस्करी कर रहा था. चैकिंग प्वाइंट पर कस्टम अधिकारियों ने यात्री की संदिग्ध स्थिति को देखते हुए उसके पूरे सामान की तलाशी ली.

आरोपी यात्री ने तस्करी का सोना लिक्विट फॉर्मेट में बदलकर छिपा रखा था. पकड़े गए सोने का कुल वजन एक किलो 200 ग्राम के आस-पास बताया जा रहा है. कस्टम अधिकारियों ने तस्करी करने वाले यात्री को कस्टम अधिनियम 1962 की धाराओं में गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही उसका पासपोर्ट जब्त कर विदेश यात्राओं का ब्यौरा खंगाल जा रहा है. जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के जरिए हाल ही के दिनों में सोने की तस्करी के लगातार मामले सामने आ रहे हैं.

आपके शहर से (जयपुर)

जेठ ने छोटे भाई की पत्नी पर डाली बुरी नजर, बोला-तेरे पर दिल आ गया, देवर भी हो गया फिदा, फिर … 

23 अप्रेल को 47 लाख का सोना पकड़ा गया था
जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की टीम ने 23 अप्रेल को भी सोना पकड़ा था. उस समय रियाद से शारजाह होते हुए जयपुर आए यात्री से करीब 47 लाख का सोना पकड़ा गया था. यात्री रियाद से शारजाह होते हुए उड़ान संख्या जी 9435 से जयपुर पहुंचा था. यात्री ने 756 ग्राम सोना कार्टन बॉक्स में छिपाकर रखा था. उसकी कीमत 46.64 लाख रुपये बताई जा रही है. इससे पहले जयपुर एयरपोर्ट पर 23 जनवरी को तस्करी का मामला सामने आया था.

जयपुर एयरपोर्ट पर बड़ी चूक: तस्कर 1.40 करोड़ का सोना लेकर बाहर निकला, मिलीभगत का संदेह! जांच बिठाई

एक ही दिन में दो तस्कर पकड़े थे
उस दिन कस्टम विभाग की टीम ने शारजाह से आए दो यात्रियों से करीब 55 लाख रुपये का सोना पकड़ा था. शारजाह से फ्लाइट संख्या जी9435 से जयपुर पहुंचे पहले यात्री से 380 ग्राम सोना पेस्ट के रूप में ट्रैक पैंट के लोअर के निचले हिस्से में बरामद किया गया था. इसी दिन दूसरा तस्कर शारजाह होते हुए फ्लाइट संख्या जी9435 से जयपुर पहुंचा था. उसने भी 576 ग्राम सोना पेस्ट के रूप में सिलिकन रबर के दो कैप्सूल में ढककर अपने अंडरवियर में छिपा रखा था. इसकी कीमत 33.69 लाख रुपये बताई जा रही है.

Tags: Crime News, Gold smuggling case, Jaipur Airport, Jaipur news, Rajasthan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें