कृष्ण बहादुर शुक्ला/अयोध्या. उत्तर प्रदेश के अयोध्या के प्रतिष्ठित सनबीम स्कूल में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में सनसनीखेज मोड़ आया है. अभी तक स्कूल की प्रिंसिपल के द्वारा परिजनों को छात्रा के झूले से गिर जाने के कारण मृत्यु होने की बात कह कर धोखा दिया जा रहा था, लेकिन पुलिस ने स्कूल का सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पाया कि छात्रा स्कूल की छत से नीचे गैलरी में गिरी थी जिससे उसकी मौत हो गई थी. सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पूरा मामला संदेह के घेरे में है.
प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि स्कूल प्रशासन ने परिजनों और पुलिस को धोखे में रखा. जिस जगह पर छात्रा गिरी थी, उस जगह से खून के निशान साफ कर दिए थे जो निश्चित रूप से साक्ष्यों (सबूतों) को मिटाने का अपराध है. शनिवार की दोपहर मृतका के परिजनों की तहरीर पर स्कूल की प्रिंसिपल, स्कूल के प्रबंधक और एक गेम टीचर के खिलाफ गैंगरेप की साजिश रचना, हत्या कर साक्ष्य मिटाने सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पुलिस ने मुख्य आरोपी गेम टीचर अभिषेक कनौजिया को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना में मृतक छात्रा के परिजनों ने कैंट थाना में लिखित तहरीर दी है जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि शुक्रवार को स्कूल में छुट्टी होने के बावजूद साजिश के तहत स्कूल की प्रिंसिपल रश्मि भाटिया ने उनकी बेटी को स्कूल में बुलाया. जिसके बाद, स्कूल के प्रबंधक बृजेश यादव और गेम टीचर अभिषेक कनौजिया ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया. वारदात को छिपाने के लिए पीड़िता को छत से नीचे फेंक दिया गया जिसके कारण उसकी मौत हो गई.
आपके शहर से (अयोध्या)

दो बीघा जमीन बेचने से नाराज बेटे ने पिता की कुल्हाड़ी से काट दी गर्दन, गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

Jhansi Crime News: मिर्च पाउडर आंखों में झोंककर सीमेंट फैक्ट्री एजेंट से 19 लाख की लूट, लुटेरे फरार

Railway Recruitment 2023: रेलवे में बिना परीक्षा नौकरी पाने का शानदार अवसर, 10वीं, ITI पास करें आवेदन, होगी अच्छी सैलरी

सोनभद्र कनहर सिंचाई परियोजना: 27 करोड़ का प्रोजेक्ट 46 साल बाद 3700 करोड़ में हुआ पूरा, अब भी मुआवजे की आस में विस्थापित

Amethi Crime News: नहाने गया था युवक, कुएं के पास मिली लाश, पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

UP News: बस्ती पुलिस ने गरीब बेटी के हाथ पीले कर समाज में दिया संदेश, बेबस पिता के छलके आंसू

बिहार का ATM फ्रॉड गैंग चढ़ा पुलिस के हत्थे, फर्जी हेल्प लाइन नंबर लगा कर करते थे फ्रॉड

झांसी में सूदखोर ने ढाया क़हर, जमीन छुड़ाने गये किसान को मारी गोली, पत्नी की हत्या

Sports News: योगी सरकार ने खिलाड़ियों को दिया बड़ा तोहफा, बस्ती मंडल में बनेगा 4 इंडोर स्टेडियम

भू-माफियाओं की दादागीरी! बंजर ज़मीन से कब्जा हटाने गई राजस्व टीम पर बोला हमला

Amethi Murder: अमेठी में युवक की हत्या का खुलासा, चचेरे भाई ने बताया क्यों उतारा मौत के घाट! गिरफ्तार
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने स्कूल के प्रबंधक बृजेश यादव, प्रधानाचार्य रश्मि भाटिया और गेम टीचर अभिषेक कनौजिया के खिलाफ गैंगरेप, गैंगरेप की साजिश, हत्या और हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने, पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तीन डाक्टरों के पैनल द्वारा छात्रा के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है.
पुलिस के मुताबिक, स्कूल प्रशासन काफी समय तक पुलिस और छात्रा के परिजनों को गुमराह करता रहा, लेकिन जब सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया तो सच्चाई सामने आ गई है. इस मामले में स्कूल के गेम टीचर को परिजनों ने मुख्य आरोपी बताया है. जबकि, अन्य लोगों को इस घटना में शामिल बताया है.
.
Tags: Ayodhya News, Crime news of up, Minor girl rape, School student suicide, Up news in hindi
FIRST PUBLISHED : May 28, 2023, 09:22 IST









