Amethi Crime News: अमेठी में मुर्गी फार्म पर सो रहे युवक की धारदार हथियार से हत्या, मचा हड़कंप

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी में हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. शुक्रवार की देर रात घर से महज 50 मीटर दूर बने मुर्गीफार्म पर सो रहे युवक की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई. वहीं जब परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो खून से लथपथ शव देखकर हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

दरअसल ये पूरा मामला जामो थाना क्षेत्र के चौधरी का पुरवा लोरिकपुर गांव का है. जहां गांव का रहने वाला ओम प्रकाश यादव घर के पास ही बने मुर्गीफार्म पर रोज की तरह सोने गया था. देर रात अज्ञात बदमाशों द्वारा ओम प्रकाश की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई. वहीं मृतक के भाई ने कहा की मेरा भाई सीधा था और वह किसी से वाद-विवाद नहीं रखता था. वह रोज की तरह फार्म हाउस पर सोने चला गया. जब उसकी पत्नी सुबह उसको जगाने गई तो वह नहीं उठे तो उसने चद्दर हटाया तो चद्दर हटाते ही और बदहवास हो गई और देखा की उसके पति के ऊपर धारदार हथियार से हमला हुआ है, जिससे वह मर गया है फिर उसने सूचना परिजन को दी.

फिलहाल पूरे मामले को लेकर अमेठी पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है. मामले में प्रथम दृष्टा हत्या का प्रकरण सामने आ रहा है. इसकी गहनता से जांच की जाएगी और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी.

.

FIRST PUBLISHED : May 28, 2023, 09:09 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें