शिमला जाने का बना रहे हैं प्लान, 6 खूबसूरत जगहों की करें सैर, होगी अब तक की बेस्ट ट्रिप

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

शिमला में शॉपिंग और आउटिंग करने के लिए आप माल रोड का रुख कर सकते हैं.
टॉय ट्रेन में ट्रैवल करके आप हिमालय के शानदार नजारों का दीदार कर सकते हैं.

Famous Tourist Places of Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की खूबसूरती से अमूमन सभी वाकिफ हैं. ऐसे में पहाड़ों का दीदार करने वाले ज्यादातर ट्रैवल लवर्स शिमला को एक्सप्लोर करना नहीं भूलते हैं. अगर आप शिमला जाने का प्लान बना रहे हैं तो 6 बेहतरीन जगहों (Tourist places) की सैर करके आप ना सिर्फ अपनी जर्नी को कंप्लीट कर सकते हैं, बल्कि फुल पैसा भी वसूल कर सकते हैं.

हिमालय की शानदार वादियों में मौजूद शिमला को पहाड़ों की रानी कहा जाता है. वहीं, शिमला का नाम देश की पॉपुलर टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स में भी शुमार है. आइए हम आपको बताते हैं शिमला में घूमने की कुछ खास लोकेशन्स के नाम, जिन्हें एक्सप्लोर करके आप शिमला की खूबसूरती का भरपूर लुत्फ उठा सकते हैं.

द रिज
द रिज को शिमला के मशहूर पर्यटन स्थलों में गिना जाता है. शिमला के केंद्र में स्थित द रिज से आप माल रोड, स्कैंडल प्वॉइंट, लक्कड़ बाजार का भी रुख कर सकते हैं. द रिज में हर साल अप्रैल और मई के महीने में समर फेस्टिवल का भी आयोजन किया जाता है. इसके अलावा द रिज में आप कैफे, बुटीक और रेस्तरां को भी विजिट कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: लखनऊ के पास बेहद खूबसूरत हैं 3 हिल स्टेशंस, गर्मियों में जरूर जाएं घूमने, यादगार बन जाएगा एक्सपीरिएंस

माल रोड
शिमला में मनोरंजन और शॉपिंग करने के लिए माल रोड का रुख करना बेस्ट होता है. यहां कई शानदार शॉप, कैफे, थिएटर और रेस्तरां मौजूद हैं. वहीं माल रोड की सैर के दौरान आप हिमाचल के लोकल फूड का भी स्वाद चख सकते हैं.

जाखू हिल स्टेशन
शिमला में स्थित जाखू हिल स्टेशन अल्पाइन के खूबसूरत वृक्षों से घिरा है. समुद्र तल से 8000 फीट की ऊंचाई पर स्थित जाखू हिल पर हनुमान जी का प्राचीन मंदिर भी मौजूद है. इस मंदिर में हनुमान भगवान की 108 फीट ऊंची प्रतिमा विराजमान है. वहीं जाखू हिल के टॉप पर पहुंचने के लिए आपको ढाई किलोमीटर की पैदल यात्रा करनी पड़ती है.

ये भी पढ़ें: इस बार जा रहे हैं मध्य प्रदेश, 5 एडवेंचर एक्टिविटीज करें ट्राई, सफर में आएगा इतना मजा, चाहेंगे दोबारा जाना

क्राइस्ट चर्च
शिमला में स्थित क्राइस्ट चर्च देश भर में काफी मशहूर है. न्यू-गोथिक आर्किटेक्सचर का शानदार नमूना पेश करता ये चर्च पर्यटकों को खूब पसंद आता है. इसका निर्माण 1857 में कराया गया था. वहीं द रिज पर स्थित क्राइस्ट चर्च को शिमला की टॉप ट्रैवल लोकेशन्स में गिना जाता है.

काली बाड़ी मंदिर
शिमला में स्थित काली बाड़ी मंदिर का निर्माण 1845 में हुआ था. देवी काली को समर्पित इस मंदिर को श्यामला के नाम से भी जाना जाता है. वहीं हिमालय की गोंद में मौजूद काली बाड़ी मंदिर का नजारा काफी खूबसूरत नजर आता है.

टॉय ट्रेन
टॉय ट्रेन में बैठकर हिमालय की वादियों को एक्सप्लोर करना काफी रोमांचक अनुभव होता है. वहीं हिमाचल की राजधानी शिमला टॉय ट्रेन के बेस्ट एक्सपीरियंस के लिए जानी जाती है. 96 किलोमीटर की यात्रा में टॉय ट्रेन 20 स्टेशन, 103 सुरंगे और 800 पुलों से होकर गुजरती है.

Tags: Lifestyle, Tour and Travels, Travel

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें