रोजाना खाली पेट पिएं इस पाउडर की चाय, पेट से निकाल देगा सारी गंदगी, वजन होगा कंट्रोल, 4 फायदे कर देंगे दंग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है आंवला.
आंवला के नियमित सेवन से पाचनतंत्र मजबूत होता है.

Amla Tea Benefits: आंवला सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसे सुपरफूड की कैटेगरी में रखा जाता है. यह लोगों की आंखों, बाल और शरीर की इम्‍यूनिटी को बूस्‍ट करने में मदद करता है. हेल्थलाइन में छपी एक खबर के मुताबिक, आंवले का कई तरह से उपयोग किया जा सकता है. भारत में आंवले के कच्चे फल भी खाए जाते हैं. हालांकि, यह बहुत खट्टे होते हैं. भारतीय लोग आंवले की खुराक मुख्य रूप से आंवला फल, पाउडर या पाउडर से भरे कैप्सूल के रूप में करते हैं.

आंवला पाउडर का उपयोग चाय बनाने, पेय और स्मूदी के रूप में किया जा सकता है. आंवले की चाय अगर आप सुबह-सुबह पीते हैं तो ये यह आपके वजन को कम करने में बेहद मददगार है. आइए आज हम आपको आंवला चाय के फायदे बताते हैं.

1.पाचनतंत्र को रखे मजबूत: आंवला पेट की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है. आंवला कब्ज और अपच जैसी पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मददगार है. रोजाना आंवला की चाय पीने से पाचनतंत्र मजबूत होता है. यह वजन को बढ़ने से रोकता है.

इसे भी पढ़ें- आंतों में जमी गंदगी को साफ कर देगा इस हरे पत्ते का अर्क, शुगर के लिए रामबाण, 5 फायदे देख रह जाएंगे दंग

2. ब्लड शुगर हो कंट्रोल: आंवले में एंटी-डायबिटिक गुण पाए जाते हैं. यह शरीर में ब्लड शुगर लेवल को सामान्य करने करने में मदद मिलती है. रोजाना आंवले की चाय पीने से डायबिटीज नियंत्रण में रहता है. यह सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी है.

3. इम्यूनिटी करे बूस्ट: आंवला में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसमें विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में होती है. आंवला चाय पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. यह इम्युनिटी को बूस्ट कर संक्रमण से लड़ने में मददगार है.

इसे भी पढ़ें- इन दो चीजों से बनाएं चाय, एसिडिटी, कब्ज के लिए रामबाण, पेट के रोग होंगे दूर, मिलेंगे गजब के 5 फायदे

4. मेटाबॉलिज्म बूस्ट करे: अगर आप आपका वजन कंट्रोल में रखना चाहते हैं तो इसके लिए मेटाबॉलिज्म को अच्छा रखना बेहद जरूरी होता है. आंवले का नियमित सेवन करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म अच्छा रहता है. इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद मिलती है और वजन कम हो जाता है.

Tags: Health, Health benefit, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें