नई दिल्ली. बॉलीवुड इंडस्ट्री में जो एक बार हीरो बनने का सपना लेकर आता है, तो यहां कि चमक-धमक देखकर वो यहां के हसीन सपनों में खो जाता है. लेकिन कहते हैं न सफलता उसी को मिलती है, जो कठिन परिश्रम के साथ मन में विश्वास लेकर भी आता है. बॉलीवुड में कुछ लोगों को आसानी से जगह मिल जाती है तो कोई यहां पर जगह खुद बनाता है. कुछ ऐसा ही डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) के साथ भी हुआ. मिथुन दादा के नाम से इंडस्ट्री में मशहूर इस एक्टर ने अपनी अदाकारी के साथ डांस से भी लोगों को मोह लिया. नेतागिरी का भी स्वाद चख चुके मिथुन दा के क्या आप छिपे एक और टैलेंट के बारे में जानते हैं, जिसका खुलासा 30 साल बाद हुआ है.
मिथुन चक्रवर्ती ने अपने 45 साल के फिल्मी करियर में हिंदी से लेकर बंगाली तक कई फिल्में कीं और इनमें से कुछ के लिए अवॉर्ड भी जीते. ये उनकी मेहनत थी. लेकिन 30 साल बाद एक्टर के ऐसे हुनर के बारे में उनकी ही को-स्टार ने खुलासा किया है. 99 प्रतिशत मिथुन के फैन भी एक्टर के इस टैलेंट से अंजान होंगे. तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर वो कौन सा हुनर है, जिसके बारे में आज से 30 साल पहले तक बात ही नहीं हुई.
शांति प्रिया-मिथुन चक्रवर्ती ने जब साथ शेयर की थी स्क्रीन
मिथुन चक्रवर्ती के साथ 90 के दशक में साउथ एक्ट्रेस शांति प्रिया ने काम किया. शांति प्रिया ने मिथुन दा के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. दोनों की साथ में 3 फिल्में रिलीज हुईं. ये चार फिल्में की थीं. वो हैं ‘मेरा सजना साथ निभाना’, ‘फूल और अंगार’, ‘मेहबान’ और एक फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हो सकी, वो अभी तक डब्बा बंद हैं. 30 साल पहले मिथुन दा के साथ काम करने का एक्सपीरियंस कैसा था, ये हाल ही में एक इंटरव्यू में शांति प्रिया ने बताया.
पहली फिल्म में छोटी बच्ची की तरह करते थे ट्रीट
एक्ट्रेस शांति प्रिया ने बताया कि पहली फिल्म में हंसी मजाक बातचीत होती थी, लेकिन मैं इतना मिथुन चक्रवर्ती के साथ इतना घुली-मिली नहीं थी. हिंदी भी सहीं नहीं बोल पाती थी, तो वह अक्सर मेरी मदद किया करते थे. एक्ट्रेस ने बताया कि वह मुझे बच्चे की तरह ट्रीट करते थे, क्योंकि वह जानते थे कि मैं भानुप्रिया का छोटी बहन हूं. उनके साथ काम करने का एक्सपीरियस वाकई बहुत अच्छा रहा.
मिथुन चक्रवर्ती और शांति प्रिया तीन फिल्मों में साथ नजर आए. फोटो साभार- @TimelessIndianMelodies/Facebook
इस टैलेंट में भी माहिर हैं मिथुन दा
बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि दूसरी फिल्म हमने साथ की ‘फूल और अंगार’. इस फिल्म के दौरान तक मेरी हिचक खुल गई थी और मैं उनसे खुलकर बातचीत करने लगी थी. उन्होंने बताया कि वह जितने अच्छे इंसान और एक्टर हैं. उतने ही अच्छी हाथों की लकीरों (हस्तरेखा) को पढ़ते हैं. एक्ट्रेस ने बताया लोग ये नहीं जानते लेकिन ये सच है. क्योंकि उन्होंने 30 साल पहले मुझे जो बताया था वो सच साबित हुआ.
जब मिथुन दा ने कहा- अपना हाथ दिखाओ…
शांति प्रिया ने उस भविष्यवाणी का जिक्र किया जो मिथुन दा ने उनके लिए की थी. एक्ट्रेस ने बताया कि जब ‘चोरी-चोरी दिल तेरी चुराएगे’ गाना शूट हो रहा था, तब उन्होंने मेरे से कहा, ‘अपना हाथ दिखाओ. मेरा हाथ देख उन्होंने मेरी मां से कहा-ये मुंबई छोड़कर कहीं नहीं जाएगी’. शांति प्रिया से सोचकर मुंबई नहीं आई थीं कि वो यहीं बस जाएंगी. उन्होंने भी यहां होगी ये सोचा नहीं था.
कैसे सही हुई मिथुन दा की भविष्यवाणी
मिथुन दा की भविष्यवाणी बिलकुल ठीक साबित हुई. 1999 में शांति प्रिया ने सिद्धार्थ रे से. शादी के बाद वह मुंबई में ही बस गईं. सिद्धार्थ ने शाहरुख खान की फिल्म ‘बाजीगर’ जैसी अन्य फिल्मों में काम किया है. शादी के 5 साल के बाद मात्र 40 की उम्र में वह दुनिया को अलविदा कह गए.
घर से खाना लाते थे मिथुन चक्रवर्ती
एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि मिथुन चक्रवर्ती खाने के बहुत शौकीन थे. शूटिंग लोकर की होती थी तो घर से वह स्वादिष्ट खाना लाया करते थे और सभी को खिलाते भी थे.
.
Tags: Entertainment Special, Mithun Chakraborty
FIRST PUBLISHED : May 28, 2023, 05:30 IST









