रेंटर को दिल दे बैठी रेलकर्मी की घरवाली, करीबी बढ़ी तो खटकने लगा पति, मौका पाकर करवा दिया मर्डर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोरखपुर. यूपी की गोरखपुर पुलिस ने रेलवे कर्मचारी अफरोज हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा कर लिया है. दरअसल रेलवे कर्मचारी की पत्नी सादिया ने ही हत्याकांड की साजिश रची थी. पुलिस का दावा है कि खुद के अवैध संबंध और प्रॉपर्टी की लालच में आकर महिला ने अपने ही पति का कत्ल कराया है. महिला के इशारे पर उसके प्रेमी अफरोज चौधरी ने अपने दो साथियों की मदद से रेलवे कर्मचारी की धारदार हथियार से हत्या की थी. पुलिस ने अफरोज हत्याकांड की मास्टरमाइंड पत्नी सादिया और उसके प्रेमी अभिषेक चौधरी को गिरफ्तार किया है, साथ ही हत्या में इस्तेमाल तलवार और चाकू की भी बरामदगी पुलिस ने की है.

गोरखनाथ पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है. मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने मीडिया को बताया कि 25 मई को गोरखनाथ थाना क्षेत्र के उत्तरी हुमांयूपुर के वजीराबाद इलाके में स्थित रेलवे कर्मचारी अफरोज अंसारी की हत्या की वारदात की सूचना पुलिस को मिली थी. मौके से घर के अंदर अफरोज की लाश को पुलिस ने बरामद किया था. धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था. इस मामले में मृतक के भाई ने अपनी भाभी सादिया समेत चार आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया था.

एसएसपी ने खुलासे के दौरान बताया कि महिला सादिया ने प्रॉपर्टी हड़पने की नीयत से अपने पति रेलकर्मी अफरोज की हत्या की साजिश रची थी. तफ्तीश के दौरान महिला सादिया का चाल-चलन ठीक नहीं होने और उसका कई गैर-मर्दों से अनैतिक संबंध होने की बात भी प्रकाश में आई थी, जबकि सर्विलांस सेल और सीसीटीवी फुटेज के जरिए घटना में महिला सादिया और उसके प्रेमी अभिषेक चौधरी की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर जब पुलिस ने कड़ाई से महिला से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ.

आपके शहर से (गोरखपुर)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

एसएसपी ने बताया कि हत्यारोपी अभिषेक चौधरी, रेलकर्मी अफरोज अंसारी के मकान में किरायेदार था. इस दौरान उसकी नजदीकियां अफरोज की पत्नी सादिया से बढ़ गई और दोनों में अवैध संबंध भी कायम हो गए. बाद में महिला सादिया ने अपने पति को रास्ते से हटाने को लेकर अपने प्रेमी अभिषेक चौधरी के साथ मिलकर साजिश रची. बीते 25 मई की रात अभिषेक ने अपने दो दोस्तों इरफान और इरसाद के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया.

दिलचस्प यह है कि मुख्य हत्यारोपी अभिषेक चौधरी कोटा से इंजीनियरिंग की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था. हाल के दिनों में अभिषेक चौधरी ने आईआईटी की प्रारंभिक परीक्षा पास की थी. फिलहाल पुलिस ने हत्याकांड की मास्टरमाइंड महिला सादिया और उसके प्रेमी अभिषेक चौधरी को गिरफ्तार कर मामले का सफल अनावरण किया जबकि पत्नी द्वारा अपने ही पति का कत्ल कराए जाने की वारदात सुर्खियों में हैं.

Tags: Gorakhpur news, Husband murder, Up crime news, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें