
नई दिल्ली. हर क्षेत्र में हर दिन कुछ नया किया जा रहा है, लेकिन इस नए को करने के फेर में कई बार बहुत सी बातें बिगड़ भी जाती हैं. ऐसा ही कुछ मेकअप उद्योग में भी है जहां पर कुछ नया करने के चक्कर में चेहरे बिगड़ने लगते हैं. ये कहना है मेकअप कलाकार ऋचा दवे का. दवे अपने अलग-अलग मेकअप लुक्स के लिए पहचान रखती हैं. इन दिनों उनका एक खास मेकअप लुक काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है.
दवे ने अभिनेत्री जानकी बोडीवाला का डॉल लुक मेकअप किया जो लोग काफी पंसद कर रहे हैं. जैस्मीन ब्यूटी केयर की संस्थापक ऋचा दवे ने बताया कि महरून रंग के आई-शैडो और कुछ झिलमिलाते शेड्स के साथ डेवी मेकअप लुक ने आकर्षित किया. इस पूरे मेकओवर की रील को जैस्मिन ब्यूटी केयर पर पोस्ट किया गया है, यहां पर दवे की कई और रील्स भी मिलेंगी. दवे ने कहा कि जानकी का मेकअप करना अच्छा होता है क्योंकि वे एक अच्छा प्ले हैं.
उन्होंने कहा कि जैस्मिन ब्यूटी केयर उसके लिए है जो ब्यूटी और मेकअप की दुनिया के चमत्कारों का अनुभव करना चाहता है. उन्होंने कहा कि वर्षों से, हमने अपने पास आने वाली प्रत्येक महिला की अपेक्षाओं को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित किया है. प्रतिष्ठित नामों के साथ काम करने से हमारी ब्रैंड वैल्यू में बढ़ोत्तरी हुई है. त्रचा के ब्रांड के तले ताजा सेमीनार 29 अप्रैल को भोपाल में और 10 और 19 मई को अहमदाबाद में हुए थे.
.
FIRST PUBLISHED : January 28, 2023, 02:01 IST









