Vande Bharat Express Train: राजस्थान में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन हुई हादसे का शिकार, जानिए पूरी घटना

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दौसा. नई दिल्ली से अजमेर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन आज दौसा में हादसे का शिकार हो गई. यह ट्रेन कोलवा और अरनिया रेलवे स्टेशन के बीच गादरवारा ब्राह्मणान गांव के पास हादसे का शिकार हुई. इस ट्रेन के आगे सांड आ गया जैसे ही वंदे भारत ट्रेन के आगे सांड आया तो वंदे भारत ट्रेन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

गाड़ी के आगे सांड आने के कारण वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन डैमेज हो गई और ट्रेन के चालक ने भी इमरजेंसी ब्रेक लगाया. हालांकि इस पूरे हादसे में ट्रेन के यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है. वहीं घटना के बाद करीब 15 मिनट तक यह ट्रेन मौके पर ही खड़ी रही. इसके बाद इस क्षतिग्रस्त ट्रेन को ही अजमेर की ओर रवाना किया गया. यह हादसा दौसा में कोलवा और अरनिया रेलवे स्टेशन के बीच हुआ है.

बताया जा रहा है कि यह हादसा रात करीब 9:15 बजे पर हुआ और करीब 9:30 तक यह ट्रेन घटनास्थल पर ही रुकी रही, करीब 15 मिनट से अधिक समय तक यह ट्रेन मौके पर ही खड़ी रही. गत 12 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ट्रेन को वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर रवाना की थी और 13 अप्रैल से यह ट्रेन नियमित रूप से संचालित हो रही है. गौरतलब है कि यह ट्रेन राजस्थान के अजमेर, जयपुर और अलवर में ही घेराव करती है. 12 अप्रैल को ट्रायल के दिन इस ट्रेन को बांदीकुई में रोका गया था. लेकिन उसके बाद से नियमित ठहराव के दौरान इस ट्रेन को दौसा में ठहराव नहीं दिया है.

.

FIRST PUBLISHED : May 20, 2023, 06:19 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें