नींबू के छिलकों को फेंकने की गलती से भी न करें भूल, दांतों को बनाए चमकदार, 5 फायदे देख दंग रह जाएंगे आप

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

नींबू के छिलके का उपयोग फ्लेवर के लिए ग्रीन टी में किया जा सकता है.
नींबू छिलके का उपयोग हाथ की मैल छुड़ाने के लिए किया जाता है.

Lemon Peel Uses: गर्मी के मौसम में नींबू की डिमांड बहुत ज्यादा रहती है. इस सीजन में लोग नींबू पानी, नींबू का शरबत, लेमन टी आदि में नींबू का उपयोग करते हैं. गर्मियों में नींबू पानी पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है. लोग नींबू का रस निचोड़ने के बाद इसके छिलके को फेक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि नींबू का छिलका भी आपके के काम आ सकता है? इसे फेकने की बजाय आप उपयोग में ला सकते हैं. आइए आज हम आपको नींबू छिलकों के। उपयोग के तरीके बताते हैं.

नींबू के छिलके को उपयोग करने के तरीके और इसके फायदे

1.मोटापा कम करे: हेल्थलाइन में छपी एक खबर के अनुसार, नींबू के छिलके में काफी कम मात्रा में कैलोरी पाई जाती है. इनमें फाइबर, विटामिन सी और डी, लीमोनेन भरपूर मात्रा में पाया जाता है. नींबू छिलका शरीर को कई पोषक तत्व प्रदान करता है और मोटापा को कम करता है. नींबू के छिलकों को सुखाकर उसका पाउडर बनाकर एक चम्मच पाउडर को पानी में मिलाकर रोजाना पीने से मोटापा कम होता है.

2.दांत को चमकदार बनाए: नींबू के छिलके में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाया जाता है, जो बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन से लड़ने में मदद कर सकते हैं. नींबू के छिलके का पाउडर दांतों पर लगाने से कैविटी और मसूड़ो के सड़न से बचा जा सकता है. यह दांत को चमकदार बनाता है.

3.अचार: नींबू के छिलके का अचार बनाकर भी इसका उपयोग किया जा सकता है. यह बेहद स्वादिष्ट है. अगर आप भी इसे फेक देते हैं तो अचार के रूप में उपयोग कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- सुबह बिस्तर से उठते ही पिएं इस मसाले का पानी, शुगर का है रामबाण इलाज, 5 फायदे जानकर दंग रह जाएंगे आप

4.ग्रीन टी में: नींबू के छिलकों का उपयोग ग्रीन टी में किया जाता है. अगर आप भी ग्रीन टी बना रहे हैं तो उसमें फ्लेवर के लिए नींबू के छिलकों को डाल सकते हैं.

5.हाथ की मैल छुड़ाने में: नींबू के छिलकों का उपयोग हाथ का मैल छुड़ाने में किया जा सकता है. खाना खाने के बाद हाथ में लगे तेल छुड़ाने के लिए नींबू छिलके का उपयोग किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें- इन 7 बातों का रखें विशेष ख्याल, पेट कभी नहीं होगा खराब, पाचनतंत्र रहेगा मजबूत

Tags: Health, Lifestyle, Tips and Tricks

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें