कौन हैं अमिताभ बच्चन की साली? लाइमलाइट से रहती हैं दूर, क्यों UPSC की तैयारी छोड़ी संभाली घर-गृहस्थी!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. सदी के महानायक, देश के सबसे बड़े सुपरस्टार, बिग बी और न जाने ऐसे कितने ही नामों से पुकारे जाने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन दर्शकों के दिलों में बसते हैं. अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन की लव स्टोरी को बारे में लोग जानते हैं. फैंस अमिताभ के परिवार के बारे में तो काफी हद तक जानते हैं, लेकिन जया बच्चन के परिवार के बारे में लोग कम जानते हैं. आज हम अमिताभ बच्चन के परिवार से जुड़े एक ऐसे सदस्य के बारे में आपको बताएंगे जिसके बारे में शायद ही आप पहले जानते होंगे. ये और कोई नहीं बल्कि बिग बी की साली साहिबा हैं.

जया बच्चन ने अपने करियर में हिट फिल्में दी और करियर के पीक पर आकर अमिताभ बच्चन से शादी कर ली. बिग बी का ससुराल भोपाल में है. उनकी मां का नाम इंदिरा भादुड़ी है, वहीं उनके पिता तरुण कुमार भादुड़ी अपने जमाने के दिग्गज पत्रकार हुआ करते थे. जया ने तो फिल्मी करियर चुनकर लाइम लाइट को लूट लिया, लेकिन उनकी बहन इस लाइमलूट से दूर रहीं.

तीन बहनों में सबसे बड़ी हैं जया बच्चन
जया भादुड़ी तीन बहनें हैं. जया बड़ी हैं और उनसे 2 छोटी बहनें नीता और रीता वर्मा हैं. जया महज 15 साल की थी जब उन्होंने करियर की शुरुआत कर दी थी उनकी पहली फिल्म एक बंगाली फिल्म ‘महानगर’ थी. उसके बाद उन्हें हिंदी सिनेमा में मौका मिला. जया जितनी लाइमलाइट में रहीं, वहीं उनकी बहनें लाइम लाइट से दूर रहना पसंद करती हैं.

कैसे हुई राजीव संग शादी
अमिताभ बच्चन के बहनोई भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं, लेकिन इसके बाद भी उनकी बहन रीता को चकाचौंध की ये दुनिया रास नहीं आती. रीता के पति का नाम राजीव वर्मा है, जो कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं. रीता और राजीव ने लव मैरिज की थी.

jaya Bachchan, jaya Bachchan News, jaya Bachchan Family, jaya Bachchan Sister, jaya Bachchan sister rita varma, amitabh bachchan sister in law, amitabh bachchan sister in law rita varma, who is rita varma, why rita varma left UPSC preparation, rita varma and her husband, jaya Bachchan and her sister bond, jaya Bachchan Sister husband, jaya Bachchan Sister photo, jaya bhaduri sister

नानी इंदिरा भादुड़ी, मां जया बच्चन और दोनों मौसियों के साथ श्वेता बच्चन नंदा. फोटो साभार-@shwetabachchan/Instagram

रीता ने फिल्म इंडस्ट्री से खुद को रखा दूर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रीता और राजीव की मुलाकात थिएटर के दिनों में हुई थी. ये वो दौर था जब दोनों थिएटर किया करते थे. दोस्ती हुई और पिर वह प्यार में बदल गई. तीन साल चले प्रेम प्रसंग के बाद 1976 में दोनों ने शादी कर ली. हालांकि, रीता ने फिल्म इंडस्ट्री से खुद को दूर रखा और आज भी वह भोपाल में रहती हैं.

क्यों छोड़ी आइएएस की तैयारी
रीता पढ़ाई में अच्छी थीं, तो उन्होंने एमए करने के बाद उन्होंने आइएएस की तैयारी शुरू कर दी थी. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि राजीव जी आर्किटेक्ट के पद पर थे. शादी से पूर्व एक बार उन्होंने कहा कि आप आइएएस बनकर मेरी अफसर बन जाएंगी. उनका इतना कहना था कि मैंने आइएएस की तैयारी छोड़ दी थी. इसके बहुत दिनों बाद सेंट्रल स्कूल में अंग्रेजी की लेक्चरर के रूप में ज्वाइन किया था. इधर राजीव भी मुंबई शिफ्ट हो गए थे. मुंबई आना जाना लगा रहता था लेकिन नौकरी, बच्चों की पढ़ाई और घर की जिम्मेदारियों के चलते लगातार कभी रही नहीं. बाद में उन्होंने स्कूल से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी.

नरम स्वभाव हैं अमिताभ जीजा
एक इंटरव्यू में रीता ने कहा था कि उनके जीजा अमिताभ नरम स्वभाव के हैं जबकि दीदी थोड़ी कठोर हैं. जया अपनी बहनों व उनके परिवार से मिलती ही रहती हैं. उन्होंने बताया था कि उनके जीजा जी को गुस्सा बेहद कम आता है. उन्होंने बताया था कि एक बार हमारा पूरा परिवार गाड़ी से कहीं जा रहा था और ड्राइवर बहुत तेज गाड़ी चला रहा था. जीजा जी ने उसी समय गाड़ी रुकवाकर ड्राइवर को थोड़े धीमे चलाने को बोला.

Tags: Amitabh bachchan, Jaya bachchan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें