LSG से हार को भूल ना पाएंगे मुंबई इंडियंस के कप्‍तान, QF-1 खेलने का सपना टूटा! टॉप-4 के भी लाले, ऐसे मिलेगी जगह

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली. आईपीएल 2023 के लीग स्‍तर के मैचों का अंत आने को है. ऐसे में फैन्‍स के मन में यह सवाल उठ रहा है कि कौन सी चार टीमें प्‍लेऑफ में अपनी जगह पक्‍की करेंगी. गुजरात टाइटंस पहले ही टॉप-4 में अपनी जगह पक्‍की कर चुकी है. वो टॉप-2 में जगह बनाकर क्‍वालीफायर-1 खेलने की भी मजबूत दावेदार मानी जा रही है. वहीं, मंगलवार रात मुंबई इंडियंस की टीम के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रही. बेहद करीब आकर भी रोहित शर्मा की टीम जीत दर्ज करने से चूक गई. टिम डेविड और कैमरुन ग्रीन जैसे बड़े प्‍लेयर मैदान पर होने के बावजूद मोहसीन खान मुंबई के जबड़े से जीत को छीन कर ले गए. इस हार के साथ ही टूर्नामेंट में रोहित शर्मा की टीम के लिए आगे की रहा बेहद कठिन हो गई है.

मुंबई इंडियंस का टॉप-2 में जगह बनाने का सपना अब लगभग टूट गय है. मुंबई की टीम के पास अब केवल जैसे-तैसे प्‍लेऑफ में अपनी जगह बना पाने का एक विकल्‍प बचा है और भी आसान नजर नहीं आता. पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस अबतक लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ कुल तीन मैच खेल पाई है. हर मौके पर रोहित शर्मा की कप्‍तानी वाली टीम को लखनऊ के हाथों शिकस्‍त झेलनी पड़ी है.

अगर अब मुंबई इंडियंस को प्‍लेऑफ में अपनी जगह पक्‍की करनी है तो उसे ना सिर्फ अपने आखिरी मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराना होगा बल्कि बड़े अंतर से जीत दर्ज कर अपनी नेट रन रेट को भी ठीक करना होगा. इस वक्‍त मुंबई की नेट रन रेट -0.128 है जबकि प्‍लेऑफ के लिए उनकी प्रतिस्‍पर्धी टीम लखनऊ, चेन्‍नई और बैंगलोर की नेट रन रेट पॉजिटिव है. पंजाब भी प्‍लेऑफ में पहुंचने की मजबूत दावेदार है. हालांकि उनकी नेट रन रेट नेगेटिव है. बाकी बचे दो मैच जीतने के साथ वो नेट रन रेट में सुधार कर प्‍लेऑफ में पहुंच सकते हैं.

मुंबई इंडियंस कैसे बनाएगी प्‍लेऑफ में जगह

रोहित शर्मा की कप्‍तानी वाली मुंबई इंडियंस को बाकी बचे तीन में से एक स्‍थान अपने लिए बुक करने के लिहाज से यह उम्‍मीद करनी होगी कि आरसीबी, सीएसके  और लखनऊ में से कोई एक टीम अपना अगला मैच हार जाए. साथ ही एमआई को एसआरएच को बड़े मार्जन से हराकर अपनी नेट रन रेट में सुधार करना होगा.

Tags: Indian premier league, IPL 2023, Mumbai indians, Rohit sharma

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें