
मज़बूरी इंसान को बेहद मजबूत बना देता है. पैसे कमाने के लिए लोगों को मेहनत करनी पड़ती है. जहां अमीर लोग एक उम्र के बाद आराम की जिंदगी बिताते हैं. वो अपने लिए सेविंग्स कर रखते हैं. इसके जरिये ही वो आराम से बुढ़ापा काटते हैं. लेकिन गरीब लोगों की लाइफ में ऐसी जिंदगी नहीं होती. चाहे वो उम्र के किसी भी पड़ाव पर हों, अपना पेट भरने के लिए उन्हें मेहनत करनी ही पड़ती है. सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही बुजुर्ग मजदूर की तस्वीर वायरल हो रही है.
वायरल होती तस्वीरें मलेशिया की है. इन तस्वीरों में एक बुजुर्ग शख्स को अपनी पीठ पर भारी फ्रिज को लादे दिखाया गया. शख्स फ्रिज की डिलीवरी करने गया था. इसके बाद उसने फ्रिज को गाड़ी से उतारा और अपनी पीठ पर लादकर उसे चौथे तल्ले पर पहुंचाया. इसी दौरान घर के सामने रहने वाले एक शख्स ने इसकी तस्वीरें क्लिक की और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जहां से ये वायरल हो गया.
सीढ़ियों से करनी पड़ी डिलीवरी
शख्स ने मजदूर की तस्वीर के साथ शहर की लाइफ के बारे में लोगों को बताया. अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों को काफी तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. खासकर जब ऐसे हैवी अप्लीयेन्स की डिलीवरी करवानी होती है. जगह ना होने की वजह से इन सामानों को पहुंचाने में काफी समस्या होती है. मजदूर को भी फ्रिज की डिलीवरी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. फ्रिज को पीठ पर ही लादकर उसने चौथे तल्ले पर पहुंचाया.
Cara nak angkat peti ais ke tingkat 4.. pic.twitter.com/m50XXDAws5
— Jalal Misai (@jllmisai) May 10, 2023
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ajab Gajab, Khabre jara hatke, Weird news
FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 13:00 IST









