
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स-ऑन-क्रूज मामले में नहीं फंसाने के लिए 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के आरोपी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े ने शनिवार को कहा कि उन्हें ‘देशभक्त’ होने की सजा मिल रही है.
वानखेड़े का बयान केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा शुक्रवार को उनके आवास और अन्य परिसरों पर की गई छापेमारी के जवाब में आया है. वानखेड़े ने आरोप लगाया कि सीबीआई के 18 अधिकारियों ने उनके घर पर उस वक्त छापा मारा, जबकि उनकी पत्नी और बच्चे वहां मौजूद थे.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, समीर वानखेड़े ने कहा, ‘मुझे देशभक्त होने का इनाम मिल रहा है, 13 मई को 18 सीबीआई अधिकारियों ने मेरे आवास पर छापा मारा और 12 घंटे से अधिक समय तक तलाशी ली, जबकि मेरी पत्नी और बच्चे घर में मौजूद थे. उन्हें 23,000 रुपये और चार संपत्ति के कागजात मिले. ये संपत्ति मेरे सर्विस में आने से पहले ही हासिल की गई थी.’
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Aryan Khan, Sameer Wankhede
FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 12:27 IST









