आशीष कुमार/पश्चिम चम्पारण. मौसम की मार झेल रहे बेतिया वासियों को बहुत जल्द राहत मिलने वाली है. दरअसल, 17 मई से मौसम के मिजाज में बदलाव देखा जा सकता है. तापमान के हल्की गिरावट के साथ होने वाली बूंदाबांदी से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है. डॉ. राजेंद्र केंद्रीय विवि, पूसा के मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. ए .सत्तार ने बताया कि हालांकि अगले तीन-चार दिनों तक 41 डिग्री के आसपास तापमान रह सकता है. इस दौरान 10 से 14 किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है, लेकिन शुक्रवार से हल्की बूंदा बांदी के साथ मौसम के मिजाज में गिरावट देखने को मिल सकती है.
हर पल बदल रहा मौसम का मिजाज
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शनिवार को पुरवा व बाकी दिनों पछिया हवा चलने के अनुमान है. ऐसे में तेज हवा के साथ हल्की बूंदा बांदी की संभावनाएं नजर आ रही है. गौर करने वाली बात यह है कि जिले में अधिकतम तापमान अब भी सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.8 तथा न्यूनतम 23.9 डिग्री दर्ज किया गया.
हालांकि पिछले दो दिनों से अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा रही है, लेकिन तापमान में मामूली गिरावट का पड़ रही भीषण गर्मी पर अधिक प्रभाव नहीं पड़ रहा है. समझने वाली बात यह है कि इस बार अप्रैल से ही भीषण गर्मी पड़नी शुरू हो गई थी. बीच में आंधी-पानी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन फिर से तापमान में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है. लोगों का कहना है कि मौसम का ऐसा मिजाज हमने कभी नहीं देखा था, कभी भीषण गर्मी, तो कभी गुलाबी ठंड.
आपके शहर से (पश्चिमी चंपारण)

Bageshwar Baba ने कहा बिहारी सब पर भारी है । JDU | RJD | Nitish Kumar | Top News |

Bihar Land Registry Rules 2023: बिहार में बदला जमीन, फ्लैट, मकान की रजिस्ट्री का नियम, जानें क्या बदलाव हुआ

Bihar Weather Update: उत्तर बिहार में चार डिग्री बढ़ेगा तापमान, जानें मौसम विभाग का अपडेट

Bageshwar Dham Patna: पटना में बागेश्वर बाबा ने पूछा ‘का हाल बा’, धीरेंद्र शास्त्री को देखने उमड़ी लाखों की भीड़

प्रेमी ने प्रेमिका से कहा- ‘अगर तू मेरी नहीं हुई तो तुम्हें किसी और का भी होने नहीं दूंगा’, फिर मारी गोली, पुलिस ने भेजा जेल

पत्नी को घुमाने ले गया था पति, रास्ते में मिल गए लुटेरे, लूट का विरोध करने पर महिला की गोली मारकर कर हत्या

Muzaffarpur News: हथियार के बल पर पेट्रोल पंप पर लूट। Top News | Crime News | Bihar Crime | Police

Bhabhi Ji Maidan Me Hain: तरेत में उमड़ा भक्तों का हुजूम ।Top News| jdu | bjp News| Bihar News

छपरा में गुलाब जामुन खाना है तो पहुंचे इस बाजार, स्वाद ऐसा कि चाटते रह जाएंगे अंगुलियां

कर्नाटक रिजल्ट पर बोले ललन सिंह- 2024 में भाजपा मुक्त होगा देश, सुशील मोदी ने दिया जवाब- 2013 और 2018 याद कर लीजिए
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bihar News in hindi, Champaran news
FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 11:16 IST









