मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा के साथ दिल्ली में अपने परिवार वालों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सगाई की. इस इंगेजमेंट सेरेमनी में कई बॉलीवुड सितारों के साथ राजनीति जगत के दिग्गज भी पहुंचे थे. ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी अपनी बहन परिणीति की इंगेजमेंट सेरेमनी में शामिल होने विदेश से दिल्ली पहुंचीं. इवेंट से प्रियंका का लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें वह येलो कलर की रफल साड़ी और ऑफ शोल्डर ब्लाउज में नजर आ रही हैं. प्रियंका चोपड़ा का देसी लुक फैंस के बीच पसंद किया जा रहा है. इस बीच उनका एक पोस्ट भी सुर्खियों में है.
प्रियंका ने बहन परिणीति को सोशल मीडिया के जरिए इंगेजमेंट की बधाई दी है. उन्होंने राघव और परिणीति की ड्रीमी इंगेजमेंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्हें भी फैमिली और दोस्तों के साथ पोज देते देखा जा सकता है. इन्हीं तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा- ‘बधाई हो तिषा और राघव. शादी का और इंतजार नहीं कर सकती. मैं आप दोनों और फैमिली के लिए बहुत खुश हूं. परिवार से मिलना बहुत मजेदार है.’ प्रियंका के पोस्ट पर यूजर भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं.
प्रियंका के पोस्ट पर कमेंट करते हुए जहां कुछ यूजर्स ने देसी गर्ल के लुक की तारीफ की तो वहीं कई ने परिणीति-राघव को सगाई की बधाई दी. वहीं कुछ ऐसे भी यूजर थे, जिन्होंने कपल से शादी की डेट के बारे में पूछना शुरू कर दिया. इससे पहले परिणीति ने भी सोशल मीडिया पर अपनी इंगेजमेंट सेरेमनी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वह राघव के साथ प्यार भरे पोज देती नजर आईं. इन तस्वीरों के सामने आते ही एक्ट्रेस के फैंस ने उन पर प्यार बरसाना शुरू कर दिया.
परिणीति की इंगेजमेंट पर प्रियंका का पोस्ट. (फोटो साभारः इंस्टाग्रामः @priyankachopra)
बता दें कि कुछ महीनों पहले ही परिणीति और राघव को एक साथ देखा गया था, जिसके बाद से इनकी डेटिंग के चर्चे शुरू हो गए. हालांकि, कपल ने कभी इन खबरों पर रिएक्शन नहीं दिया, लेकिन अक्सर पैपराजी के मजाक पर परी ब्लश करने लगतीं. अब कपल ने जब सगाई कर ली है तो फैंस इनकी शादी के इंतजार में जुट गए हैं. चर्चा है कि कपल जल्दी ही सात फेरे भी लेने वाला है. हालांकि, कब अभी इसे लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है. सगाई के बाद कपल ने पैपराजी में पहुंचे पैपराजी को मिठाइयां भी बांटीं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Entertainment, Parineeti chopra, Priyanka Chopra, Raghav Chadha
FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 07:44 IST








