बच्चों को खाना खाते देख खुद को रोक नहीं सके कलेक्टर, फिर जमीन पर बैठकर किया लंच

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आदित्य तिवारी/भोपाल. शनिवार को भोपाल के कलेक्टर आशीष सिंह अचानक शाहपुरा स्थित आंगनबाड़ी में बच्चों को दिए जाने वाले खानों की जांच करने के लिए पहुंच गए. उन्होंने आंगनबाड़ी में मौजूद बच्चों से पूछा कि यहां का खाना उन्हें कैसा लगता है? यही नहीं उन्होंने उनके साथ जमीन पर बैठकर बच्चों को मिलने वाले दाल चावल भी खाया.

भोपाल की 25 आंगनबाड़ियों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में अक्षय पात्र संस्था नेखाना सप्लाई करने का इनिशिएट किया है. इन्हीं 25 आंगनबाड़ियों में से शाहपुरा का आंगनवाड़ी भी शामिल है. शनिवार को भोपाल के कलेक्टर शाहपुरा समेत 3 अन्य आंगनबाड़ी में भी खाने की क्वालिटी को चेक करने पहुंचे. इसके अलावा उन्होंने बच्चों तथा परिजनों से बातचीत भी की.

खुद को रोक नहीं सके कलेक्टर…
आपको बता दें कि जब कलेक्टर शाहपुरा की आंगनवाड़ी में निरीक्षण के लिए पहुंचे उस वक्त वहां के बच्चे खाना खा रहे थे. उन्हें खाता हुआ देख कलेक्टर ने सबसे पहले उनसे खाने के स्वाद के बारे में सवाल किया. फिर उन्होंने बच्चों से पूछा खाना पहले अच्छा मिलता था या अब अच्छा मिल रहा है? जवाब में वहां मौजूद बच्चों ने कहा कि अभी का खाना ज्यादा अच्छा है.

बच्चों के साथ खाना
इसके बाद कलेक्टर ने खुद खाना चेक करने का सोचा. बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर दाल चावल का आनंद उठाने लगे. उन्होंने वहां मौजूद सीडीपीओ सुनील शुक्ला को भी अपने पास खाने के लिए बैठा लिया. इस पूरे वाक्य के दौरान शाहपुरा के आंगनवाड़ी में कुल 35 बच्चे और उनके परिजन मौजूद थे.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 07:54 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें