पुराने जमाने में ऐसे बनती थी रस्सी, सूखी पत्तियों को पीटकर होता था निर्माण, वायरल Video में दिखा प्रोसेस

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मानव सभ्यता में रस्सी एक ऐसा आविष्कार है जिसकी मदद से कई तरह की कठिनाइयां आसान हो जाती हैं. सामानों को बांधने से लेकर उसे खींचने तक, सब रस्सी के कारण मुमकिन हो जाता है. आज लोग नायलोन या प्लास्टिक की रस्सियों का अधिक इस्तेमाल करते दिखते हैं जो बड़ी-बड़ी मशीनों से चुटकियों में बन जाती हैं, पर क्या आपने कभी सोचा है कि पुराने वक्त में रस्सियां किस चीज से बनती रही होंगी और उन्हें बनाने का प्रोसेस क्या रहा होगा. इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जो इस प्रोसेस (Rope making process) को दिखा रहा है.

rope making video 1

वीडियो में जिस पौधे से रस्सी बनती नजर आ रही है, वो सीसल का पौधा बताया जा रहा है. (फोटो: Canva)

ट्विटर अकाउंट @ScienceGuys_ पर अक्सर अजबगजब वीडियोज (Rope making viral video) पोस्ट किए जाते हैं. हाल ही में इस अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें कुछ लोग रस्सी बनाते नजर आ रहे हैं. रस्सियों का निर्माण अब भले ही आसान है, पर पहले के वक्त में मुश्किल रहा होगा. इस वीडियो में आपको ये प्रोसेस नजर आएगा.

Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें