गौतम गंभीर पर फूटा दर्शकों का गुस्सा, नट बोल्ट फेंककर मारा, अंपायर ने रुकवाया मैच हुआ बखेड़ा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटोर गौतम गंभीर को लेकर काफी विवाद हो चुके हैं. विराट कोहली के साथ हुई बहस के बाद अब नया बखेडा हो गया है. शनिवार 13 मई को खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टीम ने रोमांचक जीत दर्ज की लेकिन यहां भी ड्रामा हो गया. मैच के दौरान एक नो बोल विवाद पर दर्शक भड़क गए और मैच तक रुकवाना पड़ा.

1 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ हुए मुकाबले में जो बबाल हुआ था उसके बाद गौतम गंभीर की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स बच बच कर चलना चाहती है लेकिन ऐसा हो नहीं पा रहा. शनिवार 13 मई को टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उसके घरेलू मैदान पर खेलने उतरी. राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान दर्शकों को टीवी अंपायर द्वारा एक नो बॉल पर फैसला मंजूर नहीं हुआ. गुस्सा इतना भड़का कि विरोधी टीम के डग आउट पर दर्शकों द्वारा नट बोल्ट फेंकने की बात सामने आई.

लखनऊ के खिलाफ मैच के दौरान 19वें ओवर में काफी बवाल हुआ. मामला लखनऊ के गेंदबाज आवेश खान के नो बॉल को लेकर हुआ जिनके सामने अब्दुल समद बैटिंग कर रहे थे. दरअसल रिव्यू में टीवी अंपायर ने गेंद को नो बॉल ना करार देते हुए फ्री हिट भी नकार दी. इस फैसले के बाद होम टीम के समर्थक नाराज हो गए की लखनऊ टीम के डगआउट पर कथीत तौर पर कुछ फेंका.

Tags: Andy Flower, Gautam gambhir, IPL 2023

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें