Karnataka Election: कांग्रेस की बड़ी जीत ने ध्वस्त कर दिए अधिकांश एग्जिट पोल, जेडीएस को माना था किंग मेकर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद आए ज्यादातर चुनाव बाद सर्वेक्षणों (एग्जिट पोल) के अनुमान वास्तविक परिणाम से मेल नहीं खाते. हालांकि, ‘एक्सिस मॉय इंडिया’ का अनुमान सटीक रहा तो ‘टुडेज चाणक्या’ का आकलन भी नतीजों के करीब रहा. कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 224 सदस्यीय विधानसभा में 136 सीटें (135 पर जीत और एक सीट पर बढ़त) हासिल हुई हैं तो भाजपा को 65 और जनता दल (सेक्युलर) को 19 सीटें हासिल हुई हैं.

‘इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया’ ने कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत के साथ 122-140 के बीच सीट मिलने का अनुमान जताया था तो वहीं भाजपा को 62-80 और जनता दल (एस) को 20-25 सीटें मिलने की संभावना जताई थी. ‘न्यूज 24-टुडेज चाणक्य’ ने भी कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत के साथ 120 सीटें मिलने की संभावना जताई है, इसने भाजपा को 92 सीटें और जद (एस) को 12 सीटें मिलने की बात कही थी.

जी न्यूज के सर्वे ने दी थीं 118 सीटें
‘जी न्यूज’ और ‘मैट्रिज’ एग्जिट पोल में कांग्रेस को 41 प्रतिशत मतों के साथ 103 से 118 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था. इसमें भारतीय जनता पार्टी को 36 प्रतिशत मतों के साथ 79 से 94 सीटें तथा जनता दल (सेक्युलर) को 17 प्रतिशत मतों के साथ 25 से 33 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया था.

टीवी 9 ने दिखाई थी त्रिशंकू विधानसभा
‘टीवी 9’ और ‘पोलस्ट्रेट’ की ओर से किए गए चुनाव बाद सर्वेक्षण में कहा गया था कि कांग्रेस को 99 से 109 सीटें मिल सकती हैं, जबकि भाजपा को 88 से 98 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था. इस एग्जिट पोल में यह अनुमान भी लगाया गया था कि जद (एस) को 21 से 26 सीटें मिल सकती हैं.

एबीपी का अनुमान भी हुआ फेल
‘एबीपी न्यूज’ और ‘सी वोटर’ के एग्जिट पोल में संभावना जताई गई थी कि कांग्रेस को 100 से 112 सीटें मिल सकती हैं तथा भाजपा को 83 से 95 और जद (एस) को 21 से 29 सीटें हासिल हो सकती हैं.

Tags: Assembly elections, Karnataka Assembly Elections 2023, Karnataka Congress

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे