
मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 14 May 2023)
आप का दिन मित्रों और सामाजिक कामों के पीछे भागदौड़ में बीतेगा. धन का खर्च भी करना पड़ेगा. आपके नए मित्र बन सकते हैं, जो भविष्य में आपके लिए लाभदायी रहेंगे. सरकारी कामों में सफलता प्राप्त होगी. बड़ों का सहयोग भी प्राप्त होगा और उन्हें मिलने से आनंद में वृद्धि होगी. दूर या विदेश स्थित संतान के संबंध में शुभ समाचार प्राप्त होंगे. आकस्मिक धन लाभ हो सकता है. प्रवास और पर्यटन होगा.
वृष राशिफल (Vrishabh Rashifal, 14 May 2023)
आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है. विशेषकर व्यवसाय करने वालों के लिए आज का दिन बहुत लाभदायी रहेगा. व्यवसाय में पदोन्नति का भी योग है. कार्यालय में उच्च अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा. पारिवारिक जीवन में भी सुख और संतोष प्राप्त होगा. मित्रों से मुलाकात आनंद प्रदान करेगी.
मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 14 May 2023)
आप का दिन प्रतिकूलता लेकर आएगा. मानसिक रूप से चिंता और शारीरिक रुप से शिथिलता का अनुभव होगा. काम करने का उत्साह नहीं रहेगा. व्यवसायिक स्थल पर भी अधिकारियों और सहकर्मियों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा. धन खर्च हो सकता है. संतान के साथ मतभेद हो सकता है. विरोधियों से सावधानी बरतें.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 01:10 IST








