UP Nagar Nikay Chunav: सांसद बृजभूषण शरण सिंह के इलाके में भाजपा हारी, गोंडा में सपा को मिली जीत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्‍ली. महिला पहलवानों के आरोपों के बाद चर्चा में आए भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brijbhushan Sharan Singh) के इलाके में भारतीय जनता पार्टी की यूपी निकाय चुनाव में हार हुई है. बृजभूषण गोंडा की कैसरगंज लोकसभा सीट से सांसद हैं और इसे उनका गढ़ भी कहा जाता है. गोंडा नगर पालिका परिषद में समाजवादी पार्टी की उम्‍मीदवार उजमा राशिद ने 3439 वोटों से जीत दर्ज की है. वहीं नवाबगंज नगर पालिका परिषद से निर्दलीय डॉ सतेंद्र सिंह जीत गए हैं.

यूपी निकाय चुनाव में सबकी निगाहें गोंडा पर लगी हुई थीं. इसका असर गोंडा की कटरा, मनकापुर, खरगूपुर, परसपुर, धानेपुर और तरबगंज में देखा गया है. कटरा में समाजवादी पार्टी की शमा परवीन ने जीत हासिल की है. उत्‍तर प्रदेश के गोंडा में बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह का अच्‍छा खासा प्रभाव है. वे यहां से लगातार चुनाव जीतते रहे हैं. ऐसे में गोंडा के निकाय चुनाव पर सबकी निगाहें लगी हुईं थीं और यहां से बीजेपी ने पूर्व एमएलए तुलसीदास रायचंदानी की बहू लक्ष्‍मी रायचंदानी को मैदान में उतारा था, लेकिन उन्‍हें हार का सामना करना पड़ गया है.

2017 के मुकाबले बीजेपी को डबल सीटों पर जीत मिली
उत्तर प्रदेश में हुए नगर निकाय चुनाव में बीजेपी को बंपर जीत मिली है. बीजेपी ने प्रदेश की लगभग सभी अहम सीटों पर जीत हासिल की है. बात अगर मेयर के पद के लिये हुए चुनाव करें तो इसमें भी बीजेपी को अप्रत्याशित सफलता मिली है. प्रदेश में 200 नगर पाल‍िका है ज‍िनमें से 199 में चुनाव हुआ है. 2017 के मुकाबले बीजेपी ने डबल सीटों पर जीत हास‍िल की है. इस साल जीत का आंकड़ा दोगुणा से भी अधिक है. योगी ने कहा कि नगर पंचायतें पिछले 5 साल के दौरान कई बनाई गई हैं.

सीएम योगी ने जताया आभार, कहा- जनता ने शासन और सरकार के प्रति विश्‍वास जताया
CM योगी ने कहा कि प्रदेश के लोगों ने जो विश्वास शासन और सरकार के प्रति जताया है उसके लिये मैं सभी का धन्यवाद देता हूं. सीएम ने कहा कि मैं जनता का भी आभार जताता हूं. यूपी में मतगणना को देखते हुए चुनाव आयोग और पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए गए थे.  75 जिलों के 353 केंद्रों पर लगभग 35 हजार कर्मी मतों की गणना में शामिल रहे. उत्‍तर प्रदेश में निकाय चुनाव के लिए 2 चरणों में 4 मई व 11 मई को मतदान हुआ था. जबकि मतगणना शनिवार को हुई.

Tags: BJP, BJP MP Brijbhushan Sharan Singh, Samajwadi party, UP Nagar Nikay Chunav

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे