Mangalore Karnataka Election 2023: मैंगलोर सीट पर कांग्रेस जीती, यूटी अब्दुल खादर हुए विजयी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

कांग्रेस के यू टी खादर ने पहली बार 2008 में जीता था यहां से उपचुनाव
पिता हाजी यू टी फरीद की मृत्यु के बाद हुआ था इस सीट पर उपचुनाव
हाजी यू टी फरीद ने यहां से जीते थे 1972, 1978, 1999 और 2004 के चुनाव

Mangalore Karnataka Election 2023: कर्नाटक व‍िधानसभा (Karnataka Assembly Election) की मैंगलोर व‍िधानसभा (Mangalore Assembly) पर कांग्रेस (Congress) के दो बार चुनाव जीत चुके सीट‍िंग व‍िधायक यूटी अब्दुल खादर अली फरीद (UT Abdul Khader Ali Fareed) 22790 वोट के अंतर से विजयी हुए हैं. भाजपा के सतीश कुम्पला (SATHISH KUMPALA) और सोशल डेमोक्रेट‍िक पार्टी ऑफ इंड‍िया (Social Democratic Party of India) के रियाज फरंगीपेटे (RIYAZ FARANGIPETE) को हार का सामना करना पड़ा है. चुनावों की लेटेस्‍ट अपडेट जानने के ल‍िए हमसे लाइव जुड़े रहें.

Karnataka Election 2023: कांग्रेस ने सीटिंग MLA यूटी खादर पर जताया भरोसा, मैंगलोर सीट पर फ‍िर लहराएंगे परचम या BJP लगाएगी सेंध?

मैंगलोर व‍िधानसभा सीट से कांग्रेस के सीट‍िंग व‍िधायक यूटी अब्दुल खादर अली फरीद की ट‍िकट काटकर जॉन रिचर्ड लोबो के नाम की घोषणा की थी. लेक‍िन बाद में यूटी खादर को ही चुनावी समर में उतारा गया. वहीं, आम आदमी पार्टी ने भी संतोष कामथ की जगह मोहम्‍मद असरफ (MOHAMMAD ASHRAF) और भाजपा ने सतीश कुम्पला (SATHISH KUMPALA) को ट‍िकट द‍िया है. यू टी खादर ने पहली बार 2008 में अपने पिता हाजी यू टी फरीद की मृत्यु के बाद हुए उपचुनाव में जीत दर्ज की थी जिन्होंने 1972, 1978, 1999 और 2004 में चुनाव जीते थे.

कर्नाटक राज्‍य में कुल वोटर्स की संख्‍या 5.24 करोड़ से ज्‍यादा
कर्नाटक में वोटरों की संख्‍या की बात करें तो इस बार कुल 5,24,11,557 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे. इनमें पुरूष मतदाता 2,63,32,445 और मह‍िला मतदाता 2,60,26,752 हैं. वहीं थर्ड जेंडर की संख्‍या 4,751, सर्व‍िस वोटर 47,609, पहली बार वोट करने वाले 9,58,806 मतदाता, और 80 की उम्र पार कर चुके कुल 12,15,142 मतदाता हैं.

Tags: Assembly election, Karnataka Assembly Election 2023, Karnataka Assembly Elections

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे