
सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या. ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्मफल दाता का दर्जा दिया गया है. हिंदू पंचांग के अनुसार साल के जेष्ठ माह के अमावस्या तिथि को शनि जयंती मनाई जाती है. इस साल शनि जयंती 19 मई को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता के मुताबिक इसी दिन शनिदेव का जन्म हुआ था. शनि देव कर्म प्रधान देवता भी माने जाते हैं. वहीं ज्योतिष के मुताबिक कुंडली में ग्रह के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए शनिदेव की पूजा का भी विधान है. आज हम आपको इस रिपोर्ट में बताएंगे अगर आपकी कुंडली में शनि दोष का प्रभाव है तो इसको कैसे दूर करें.
ज्योतिषाचार्य पंडित कल की राम बताते हैं कि जिन लोगों के कुंडली में शनि दोष होता है साढ़ेसाती रहती है. उन्हें शनि जयंती के दिन भगवान शनि देव की विधि विधान पूर्वक पूजा आराधना भी करनी चाहिए. भगवान शनिदेव अगर प्रसन्न होते हैं तो राजा पहले बनाते हैं तिलक बाद में करते हैं. अगर आप विधि विधान पूर्वक शनि जयंती के दिन पूजा आराधना करते हैं तो आपके लिए शुभकारी होगा.
जानिए शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम के मुताबिक जेष्ठ माह की अमावस्या तिथि का प्रारंभ 18 मई प्रातः काल 9:42 से जिस का समापन 19 मई रात्रि 9:00 बज कर 22 मिनट तक रहेगा उदया तिथि के अनुसार शनि जयंती का पर्व 19 मई को मनाया जाएगा.
कुंडली से शनि दोष को दूर करने के लिए करें यह उपाय
अगर आपकी कुंडली में शनि से संबंधित कोई दोष है तो शनि जयंती के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान ध्यान करके भगवान शनिदेव की पूजा आराधना करनी चाहिए. इस दिन शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करना चाहिए. इतना ही नहीं इसके बाद शनि के मंत्र का जप करते हुए सात बार परिक्रमा करना है. अगर आप यह उपाय शनि जयंती के दिन करेंगे तो शनि की साढ़ेसाती कुंडली में शनि दोष से मुक्ति भी मिलेगी.
(नोट: यहां दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है न्यूज़ एटिन इसकी पुष्टि नहीं करता है)
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 17:04 IST








