Almora News : पशुओं पर मंडराया लंपी का खतरा, पशुपालन विभाग हुआ अलर्ट, शुरू हुआ टीकाकरण अभियान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रोहित भट्ट/अल्मोड़ा.पहाड़ों में भी लम्पी त्वचा रोग का संक्रमण फैलता हुआ नजर आ रहा है. पालतू गायों में इसके लक्षण देखने को मिल रहे हैं. जिसमें पालतू गाय बीमार हो रही है. इसको देखते हुए अल्मोड़ा में लंपी स्किन डिजीज का एक बार फिर से टीकाकरण का अभियान शुरू कर दिया है. पशु चिकित्सालय की टीम अलर्ट मोड पर है.

अल्मोड़ा की पशुपालन विभाग की ने दूसरे चरण का टीकाकरण शुरू कर दिया है जिसमें पशु चिकित्सालय की टीम घर-घर जाकर अभियान चला रही है.अल्मोड़ा की तमाम गायों का यहां टीकाकरण किया जा रहा है. जिसमें पशु पालक के घर में जाकर उनकी गायों को वैक्सीन लगाई जा रही है. जिसमें पशुपालक का आधार कार्ड के जरिए गायों को निशुल्क वैक्सीन लग रही है और पशुपालकों को जानकारी मुहैया करा रही है यदि लम्पी वायरस का संक्रमण हो जाए तो उन्हें क्या करना है और इसके बचाव क्या है.

जिले में 144 गाय संक्रमण से पीड़ित
पशुपालन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले करीब 6 महीने में 391 लंपी स्किन डिजीज के मामले सामने आए हैं जिसमें 277 गाय ठीक हो चुकी है और वर्तमान में 144 सक्रिय मामले है और 6 गायों की मौत हो चुकी है और अभी तक 39,407 गायों का टीकाकरण पशुपालन विभाग करा चुका है.

गायों में दिख रहा लक्षण
पशुपालक नारायण सिंह ने बताया कि पशुपालन की टीम उनके वहां आई हुई है और लम्पी वायरस के बचाव के लिए गायों में टीकाकरण किया जा रहा है जोकि काफी अच्छा. पहाड़ों में भी लम्पी वायरस का असर देखने को मिल रहा है. इस वैक्सीनेशन से गायों के लिए काफी लाभ होगा.पशुपालक गंगा देवी ने बताया कि लम्पी वायरस के फैलने से गायों में काफी असर देखने को मिला है गायों को बुखार भी हो रहा है टीकाकरण करने से गायों को इस वायरस से रोकथाम मिल रही है.

अल्मोड़ा को मिली 35000 वैक्सीन
पशु चिकित्सा अधिकारी सुरेंद्र गर्ब्याल ने बताया कि पहाड़ों में भी अब लम्पी वायरस के केस देखने को मिल रहे हैं. पशुपालन विभाग लगातार हर घर में जाकर गायों का टीकाकरण कर रहा है. अब दूसरे चरण का टीकाकरण शुरू हो चुका है जिसमें करीब 35000 वैक्सीन अल्मोड़ा में पहुंची हैं. जिन्हें लगाने का कार्य शुरू हो चुका है.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 17:00 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे