Video: यूट्यूबर ने खुद किया प्लेन क्रैश, व्यूज़ और लाइक्स के लिए साज़िश! पर्दाफाश होते ही गहराया सज़ा का संकट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सोशल मीडिया के दुनिया ने लोगों को इस कदर पागल कर दिया है कि लोग व्यूज और लाइक्स के चक्कर में हर हद पार करने लगे हैं. और इस सड़क में सिर्फ बो लोग शामिल नहीं है जो कम पढ़े लिखे या थोड़े बेवकूफ है. बल्कि अच्छे खासे नामचीन लोग भी ऐसी हरकतें कर डालते हैं. जो उन्हें न सिर्फ अपराधी बना सकता है बल्कि जेल की सलाखों के पीछे भी पहुंचा सकता है. ऐसे में लोग अपने साथ साथ आम लोगों की जान की परवाह भी नहीं करते. एक ऐसे सनकी ने ज्यादा व्यूज और लाइक्स के चक्कर में हवा में कर दिया हादसा.

पूर्व ओलंपियन ट्रेवर जैकब ऐसी ही शख्सियत हैं जिन्होंने न अपने नाम और जान की परवाह किए बगैर सोशल मीडिया सनसनी बनने के लिए जान पर खेल गए. जैकब ने अपने यूट्यूब चैनल पर प्लेन क्रैश का वीडियो अपलोड किया. जिसे उन्होंने खुद ही अंजाम दिया था. जिसके वो पायलट थे. यूट्यूब चैनल TrevorJacob पर क्रैश का वीडियो साझा किया गया.

इंटरनेट पर छाने के लिए कर दिया प्लेन क्रैश
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हुया था, जिसमें कैमरे में एक प्लेन क्रैश लाइव कैद हुआ था. हालांकि सफाई बचते पायलट को भी सभी ने देखा. दुर्घटनाग्रस्त प्राइवेट प्लेन के पायलट जैकब मुताबिक 2021 को उड़ान के समय उनका विमान अचानक दुर्घटना ग्रस्त हो गया था. जिसका इंजन फेल हो गया था. मगर जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर साझा हुआ उनकी सारी थ्योरी धीरे धीरे गलत साबित होने लगी. जो इस नतीजे पर पहुंची कि प्लेन क्रैश हुआ नहीं था बल्कि जानबूझकर करवाया गया था. घटना की पुष्टि तब और अच्छे से हो गई जब दिसंबर 2021 में जैकब ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया जिसका कैप्शन था ‘आई क्रैश माई प्लेन’. जिसके बाद यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) द्वारा उन्हें उड़ान भरने से प्रतिबंधित कर दिया गया.

” isDesktop=”true” id=”6186179″ >

व्यूज़ और लाइक्स के चक्कर में की हद पार
जैकब की साज़िश पर्दाफाश हो गई. जब वो अपने वीडियो में इंजन के फेल होने से पहले ही पैराशूट पहने दिखा. जैकब सेफ उतरने के बाद कैलिफ़ोर्निया के लॉस पैड्रेस नेशनल फ़ॉरेस्ट में दुर्घटनास्थल पर पहुंचा, स्टंट को रिकॉर्ड करने के लिए लगे सारे कैमरों को हटाया, और फिर घने अंडरग्राउंड के माध्यम से वापस आया. सबसे बड़ी बात की प्लेन क्रैश से ठीक एक महीने पहले ही जैकब ने वो प्लेन खरीदा था. जिसे क्रैश करा दिया.

हालांकि वो पूरी तरह सुरक्षित रहे. उनकी हद से ज्यादा सेफ प्लानिंग ने ही उनका खेल बिगाड़ दिया. हालांकि उनका वीडियो जिस मकसद से बनाया गया था वो पूरा हो ही गया. यूट्यूब पर उनके वीडियो तो 30 लाख से ज्यादा व्यूज़ मिले. लेकिन अब उनका लाइसेंस ताउम्र के लिए बैन कर दिया गया है. और अब मुमकिन है कि उन्हें 20 साल तक की सजा भी हो सकती है. वीडियो काफी पुराना है जो फिर से वायरल हो रहा है.

Tags: Ajab Gajab news, Aviation News, Khabre jara hatke, Shocking news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे