खबर का असर: RI और पटवारी को बंधक बनाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, टीम से की थी मारपीट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखेश्वर यादव/जांजगीर चांपा. जिले के नवागढ ब्लाक के धुरकोट गांव में आर.आई.(राजस्व निरीक्षक) और पटवारी की टीम सीमांकन करने पहुंची थी. जहां आवेदक व उसके साथियों के द्वारा महिला आर.आई. और पटवारी को धक्का-मुक्की करते हुए शासकीय कार्य में बाधा डाला गया. राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बंधक बनाया गया था. इसमें कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा उतपन्न कर राजस्व अधिकारियों को बंधक बनाकर गाली गलौज एवं मारपीट करने वाले 3 आरोपियों को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

आपको बता दें कि जांजगीर तहसील स्थित भूमि के सीमांकन हेतु आवेदक आदर्श कुमार सिंह निवासी धुरकोट द्वारा आवेदन प्रस्तुत करने पर आवेदित भूमि का सीमांकन हेतु टीम गठित किया गया था. टीम में प्रर्थिया के साथ हल्का आर आई और पटवारी की टीम सम्मिलित थे. जो 9 मई को मौके पर पहुँचकर आवेदक आदर्श कुमार सिंह निवासी धुरकोट सीमांकन कार्यवाही हेतु उपस्थित हुए. जहां पर पहुँचकर सीमांकन कार्य कर रहे थे तभी आदर्श कुमार सिंह, सुधीर सिंह एवं स्वदेश सिंह सभी निवासी धुरकोट लाठी डंडा से लैस होकर रास्ता रोक दिये और अश्लील गाली गलौच कर शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न किये.

 डरा धमकाकर बंधक बनाया
महिला कर्मचारियों के साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार किया. लाठी-डंडा रखकर कर्मचारियों को डरा धमकाकर बंधक बनाकर भयभीत किया. वहां से निकलने की कोशिश करने पर मारपीट किया. शासकीय अभिलेख को क्षति पहुंचाने और छिनने का प्रयास किया गया. तब मौके पर तहसीलदार और पुलिस दलबल सहित पहुंचकर राजस्व विभाग की टीम को सुरक्षित वापस लाया गया. वहीं टीम द्वारा मारपीट करने वालों के खिलाफ 11 मई को देर रात कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराया गया था. ये खबर न्यूज 18 में चलने के बाद जांजगीर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया.

हिरासत में आरोपी
कोतवाली पुलिस लखेश केंवट ने बताया कि प्रकरण की गम्भीरता को ध्यान में रखते हुए तत्काल जांजगीर थाना से विशेष टीम का गठन कर आरोपियों के घर मे दबिश देकर आरोपी आदर्श सिंह 55 वर्ष, सुधीर सिंह 45 वर्ष एवं स्वदेश सिंह 59 वर्ष सभी धुरकोट निवासी को पुलिस हिरासत में लिया गया. पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा जुर्म करना स्वीकार करने पर आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेजा गया.

Tags: Arrest

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे