Exclusive: करना था हर्निया ऑपरेशन; मगर निकाल ली हाइड्रोसील, मुजफ्फरपुर में किडनी कांड जैसी करतूत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

मुजफ्फरपुर में फर्जी नर्सिंग होम की बड़ी लापरवाही.
हर्निया के ऑपरेशन के नाम पर काट दी हाइड्रोसील.

रिपोर्ट- प्रियांक सौरभ
मुजफ्फरपुर.
बिहार के मुजफ्फरपुर से फर्जी नर्सिंग होम द्वारा एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. मुजफ्फरपुर के जिस सकरा इलाके में फर्जी नर्सिंग होम में झोलाछाप डॉक्टर ने बच्चेदानी के नाम पर किडनी निकाल ली थी, वहीं अब एक मरीज के हर्निया के ऑपरेशन के नाम पर उसका हाइड्रोसील काटकर हटा दिया.

मामला मुजफ्फरपुर थाना क्षेत्र के सकरा थाना क्षेत्र के रेलवे फाटक के निकट एक निजी अस्पताल शिव शक्ति नर्सिंग होम का है. यहां बीते 10 अप्रैल को सकरा वाजिद के रहने वाले कैलाश महतो का जबरन हॉर्नीया का ऑपरेशन किया, लेकिन ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत बिगड़ने लगी. उसके पेट और हाइड्रोसील में सूजन होने लगी. जब हालत बिगड़ने लगी तो दो दिन बाद फिर से उसी अस्पताल में ऑपरेशन किया, जिसमें मरीज का हाइड्रोसील भी काटकर हटा दिया. परिजनों को बताया गया कि बीमारी असली वजह ही हटा दी गई है.

लेकिन, इसके बाद उसकी हालत और बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन दूसरा अस्पताल ले जाना चाहा, लेकिन अस्पताल वाले उसे जाने नहीं दे रहे थे. फिर स्थानीय जनप्रतिनिधि के सहयोग से उसे मुजफ्फरपुर के चांदनी चौक पर स्थित चाणक्य हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. यहां उसका पेट खोल दिया गया. इधर, सकरा वाले निजी अस्पताल के लोग फरार हो गए और पीड़ितों को लगातार डराया धमकाया जा रहा है.

आपके शहर से (पटना)

मामले को लेकर परिजनों ने बताया कि हमें डर था कि इलाज के लिए पैसा नहीं देगा, इसलिए हम किसी के पास नहीं जा रहे थे. हमें डराया जा रहा था. वहीं मरीज की हालत अब भी ठीक नहीं है, मरीज कैलाश महतो जिंदगी मौत से जूझ रहे हैं. मरीज कैलाश महतो ठेला पर गोलगप्पा बेचने का काम करते हैं. उनकी दो बेटियां है जिनकी शादी करनी है. ऐसे में गलत ऑपरेशन की वजह से पूरा परिवार बर्बाद होने के कगार पर आ गया है.

वहीं, पूरे मामले को लेकर मुजफ्फरपुर के सिविल सर्जन डॉ उमेशचंद्र शर्मा ने बताया कि मामले की जांच करेंगे और ऐसे फर्जी डॉक्टर और फर्जी नर्सिंग होम के खिलाफ सख्त कदम उठाएंगे. हालांकि, इस मामले में स्थानीय थाना में अबतक आवेदन नहीं दिया गया है.

Tags: Bihar latest news, Bihar News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे