
हाइलाइट्स
कान के छेद को छोटा करने के लिए आप सर्जिकल टेप की मदद ले सकती हैं.
बिना सर्जरी के ईयर होल को छोटा करने में एक ही तरीका काम आ जायेगा.
Tips to Shrink Stretched Ear Hole: सजना-संवरना ज्यादातर महिलाओं की ज़िंदगी का अहम हिस्सा होता है. लेकिन कई बार कुछ महिलाएं चाहकर भी मनचाहे ईयर रिंग्स कैरी नहीं कर पाती हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार कुछ महिलाओं के कान का छेद (Ear hole) काफी बड़ा हो जाता है. जिसके चलते भारी ही नहीं बल्कि हल्का ईयर रिंग भी कैरी करना नामुमकिन हो जाता है. इतना ही नहीं ये देखने में भी बुरा लगता है और आपकी सुंदरता में भी दाग लगाने का काम करता है.
कान के छेद को छोटा करने के लिए ज्यादातर महिलाएं सर्जरी की मदद ही लेती हैं. लेकिन ये हर किसी के लिए संभव नहीं हो पाता है. ऐसे में एक बेहद आसान घरेलू और सस्ता तरीका फॉलो करके, आप बिना सर्जरी के ही कान के छेद को छोटा कर सकती हैं और मनचाही ईयर रिंग्स कैरी कर सकती हैं.
ये भी पढ़ें: पहली बार करने जा रही हैं मेकअप, फॉलो करें 5 आसान टिप्स, मिनटों में मिलेगा ऑसम लुक
सर्जिकल टेप का करें इस्तेमाल
कान के छेद को छोटा करने के लिए आप सर्जिकल टेप की मदद ले सकती हैं. ये टेप कम कीमत में आसानी के साथ सर्जिकल शॉप पर यानी उस मेडिकल स्टोर पर मिल जाता है जहां ऑपरेशन से रिलेटेड सामान मिलता है. ये टेप नार्मल बैंडेज करने वाले टेप से थोड़ा अलग होता है. इस पर बारीक होल्स नजर आते हैं जो एयर पास करते हैं और इसमें गोंद भी अच्छी क्वालिटी का लगा होता है.
ये भी पढ़ें: पार्लर जाने का नहीं मिल रहा टाइम, घर पर ऐसे दें आईब्रो को शेप, 4 टिप्स से मिलेगा बेस्ट लुक
ऐसे करें कान के छेद को छोटा
कान के छेद को छोटा करने के लिए आप सबसे पहले टेप का एक छोटा सा हिस्सा काट लें. ये केवल इतना बड़ा होना चाहिए जो आपके ईयर रिंग पहनने वाले कान के पिछले हिस्से में आसानी से लग सके. आप चाहें तो टेप के दो कोट भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके बाद ईयर रिंग को कान के छेद से निकालते हुए टेप के पार कर दें और पीछे से डॉट लगा दें.
आप देखेंगी कि एक मिनट में ही ईयर रिंग कान में अच्छी तरीके से फिट हो जायेगा और कान का छेद भी छोटा नजर आएगा. अगर आप इसकी मजबूती पुख्ता करना चाहती हैं तो टेप को कान के आगे के हिस्से में भी इस्तेमाल कर सकती हैं. इससे आप जो भी ईयर रिंग कैरी करेंगी वो अच्छी तरीके से फिट हो जायेगा और कान की स्किन लूज भी नजर नहीं आएगी. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Fashion, Lifestyle, Skin care
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 16:17 IST








