
हाइलाइट्स
जयराम रमेश ने कहा- कर्नाटक में बीजेपी का डबल इंजन वाली सरकार का नारा फेल हुआ.
बीजेपी के पास चुनाव में सिर्फ पीएम मोदी के अलावा कोई चेहरा नहीं था.
पूरे चुनाव में तमाम कांग्रेस नेताओं ने उन मुद्दों को उठाया जो राज्य से संबंधित थे.
KARNATAKA ELECTION RESULTS 2023: कर्नाटक में जीत की ओर आगे बढ़ रही कांग्रेस अब बीजेपी पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है. पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि जनता ने पीएम मोदी के डबल इंजन के नारे को स्वीकार नहीं किया. इस पूरे चुनाव में पीएम मोदी के अलावा कैंपेन में कोई दूसरा चेहरा नहीं दिखाई दिया. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि पूरा चुनाव स्थानीय मुद्दों पर था और इसे हमने नेशनल इलेक्शन का मुद्दा नहीं बनाया.
कर्नाटक में राहुल और प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 35 से 40 सीटों पर प्रचार किया. पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने 60 सीटों पर और डीके शिवकुमार ने 70 सीटों पर कैंपेन किया. इस दौरान तमाम कांग्रेस नेताओं ने उन मुद्दों को उठाया जो राज्य से संबंधित थे.
‘बीजेपी के पास पीएम मोदी के अलावा कोई चेहरा नहीं’
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए जयराम रमेश ने कहा कि आज जो कांग्रेस की निर्णायक जीत है वह पीएम मोदी की निर्णायक हार है. प्रधानमंत्री के अलावा प्रचार में और किसी का चेहरा नहीं दिखा. बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि अगर आप कांग्रेस को वोट देंगे तो पीएम का आशीर्वाद नहीं मिलेगा. पीएम खुद डबल इंजन की बात करते रहे, जिसे जनता ने नकार दिया.
#WATCH आज जो कांग्रेस की निर्णायक जीत है वह पीएम मोदी की निर्णायक हार है। प्रधानमंत्री के अलावा प्रचार में और किसी का चेहरा नहीं दिखा। नड्डा जी ने कहा कि अगर आप कांग्रेस को वोट देंगे तो पीएम का आशीर्वाद नहीं मिलेगा। पीएम खुद डबल इंजन की बात करते रहे, जिसे जनता ने नकार दिया:… pic.twitter.com/qjlxKIMcx1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2023
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Assembly election, Jairam ramesh, Karnataka Assembly Election 2023, Rahul gandhi latest news
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 15:40 IST








