
हाइलाइट्स
भारतीय रेलवे में 7,000 से अधिक बड़े-छोटे रेलवे स्टेशन हैं.
सभी स्टेशन पर लगे नाम वाले बोर्ड का रंग एक ही जैसा होता है.
इसके पीछे एक साइंस आधारित कारण है.
नई दिल्ली. क्या आपने कभी सोचा है कि पूरे देश में हजारों रेलवे स्टेशन होते हैं, लेकिन सभी रेलवे स्टेशनों पर स्टेशन के नाम पीले बोर्ड पर ही लिखे होते हैं? अगर आपने कभी गौर किया हो तो रेलवे स्टेशन (Railway Station) के नाम हमेशा पीले साइन बोर्ड पर काले रंग से ही लिखे देखे होंगे. इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर मौजूद दूसरे निर्देश भी ज्यादातर पीले रंग के बोर्ड पर लिखे जाते हैं. क्या आपको इसके पीछे का कारण पता है, नहीं… चलिए हम बताते हैं.
भारतीय रेलवे में 7,000 से अधिक बड़े-छोटे रेलवे स्टेशन हैं. सभी स्टेशन पर लगे नाम वाले बोर्ड का रंग एक ही प्रकार का होता है और वो भी पीला. काला, नीला या लाल नहीं. यह कोई संयोग नहीं है, बल्कि एक साइंस आधारित कारण भी इसके पीछे काम करता है. दरअसल, सभी जगह एक जैसा रंग तो इसलिए रखा गया है कि एकरूपता दिखे. अलग-अलग रंग होने पर ट्रेन के ड्राइवर को उसे पहचानने में परेशानी हो सकती है.
पीले रंग में ही क्यों होते हैं रेलवे स्टेशन के नाम?
पीले रंग के चुनाव के पीछे का कारण ये है कि ये रंग दूर से ही चमकता है और आंखों में चुभता नहीं है. इस वजह से ट्रेन के लोको पायलट को ये दूर से ही नजर आ जाता है. वहीं दिन और रात दोनों ही समय चमकदार पीला रंग काफी स्पष्ट रूप से दिखता है. इससे ट्रेन के लोको पायलट को सही प्लेटफार्म पर रुकने की जगह की जानकारी के साथ-साथ ट्रेन को खड़ा करने की जानकारी भी मिल जाती है. अगर इसका वैज्ञानिक कारण देखें तो पीले रंग के वेवलैंथ 570 से 590 नैनोमीटर होती है. पीले रंग का लेटरल पैरिफेरल विजन लाल रंग से 1.24 गुना अधिक होता है. ऐसे में यह रंग दूर से ही नजर आता है.
पीले रंग के बोर्ड पर काले रंग से ही क्यों लिखा होता है नाम
पीले रंग के बोर्ड पर स्टेशन का नाम लिखने के लिए काले रंग का इस्तेमाल इसलिए किया जाता है क्योंकि पीले पर काला रंग ज्यादा स्पष्ट नजर आता है. और दूर से दिखाई दे जाता है. इसके अलावा रेलवे में लाल रंग खतरे का रंग होता है. इसलिए इस रंग का इस्तेमाल सिर्फ ट्रेन को रोकने के लिए होता है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Indian Railways, Railway, Railway Knowledge, Railway Station
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 15:32 IST








