
हिमांशु नारंग/करनाल. हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने बड़ा बयान दिया है .देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों का मामला केंद्र सरकार का है और हरियाणा के खिलाड़ी हर जगह अपनी बुलंदियों का झंडा बुलंद करते हैं. पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि आज हमारी हरियाणा प्रदेश में गठबंधन की सरकार चल रही है और आज हम प्रदेश को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं और हम अच्छा काम कर रहे हैं . गठबंधन हमारा लगातार आगे भी जारी रहेगा.
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में प्रदेश का सर्वांगीण विकास हो रहा है. हरियाणा प्रदेश के अंदर वृद्धा पेंशनको लेकर कुछ गलतियां हुई थी उन गलतियों को ठीक कर दिया गया है और लाभार्थी तक लाभ पहुंचे उसके लिए हमारी प्रदेश सरकार हर प्रयास कर रही है. हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली गांव हरिगढ़ भोरख में सरपंच एसोसिएशन की तरफ से सीधा संवाद स्थापित कर रहे थे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 15:06 IST








