चमत्कार! धीरेंद्र शास्त्री ने निकाली पर्ची तो बिना दवा के ठीक हो गई इस युवक की मां, भक्त ने किया दावा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सच्चिदानन्द/पटना. बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बिहार में पहली बार आगमन हुआ है. राजधानी के एक निजी होटल में बाबा रुके हुए हैं, तो होटल के नीचे भक्तों की भीड़ है. अलग-अलग जगह से लोग बाबा से मिलने के लिए आए हुए हैं. इस भीड़ में एक ऐसे शख्स मौजूद थे, जिनका पर्चा 5 साल पहले बाबा ने निकाला था.

पटना के रहने वाले पवन वर्मा की माताजी की तबियत काफी दिनों से खराब थी. डॉक्टर से बार-बार दिखाने के बाद भी सेहत में कोई सुधार नहीं हो रहा था. दोस्त के साथ बागेश्वर धाम गए तो बाबा ने भीड़ से बुलाते हुए कहा कि तुम्हारी माताजी की तबियत बहुत खराब है, मेरे पास आओ. पर्ची लिखने के बाद पवन वर्मा की माताजी बिल्कुल ठीक हो गई. पवन का कहना है कि पिछले पांच सालों से आज तक बिना कोई दवाई खाए वह बिल्कुल स्वस्थ्य हैं.

डॉक्टर ने दे दिया था जवाब
पवन बताते हैं कि उनकी माताजी की तबियत बहुत दिनों से खराब थी. डॉक्टर से दिखाने पर पता चला कि उनक लीवर में इंफेक्शन है. कई डॉक्टरों से दिखाने के बाद भी माताजी के सेहत में कोई सुधार नहीं हो रहा था. हालत यह हो गई थी कि वह खाना तक छोड़ चुकी थी. फिर एक दोस्त की सलाह पर आखिरी उम्मीद के तौर पर वह बागेश्वर धाम पहुंचे. पवन बताते हैं कि बाबा आरती करने के लिए मंच पर जा रहे थे और मैं भीड़ में खड़ा था. तभी बाबा से नजर मिलते ही उन्होंने कहा कि तुम मुझसे मिलो, बहुत परेशानी में हो. उसके बाद अपनी परेशानी बताने के पहले ही बाबा ने पर्चा लिखकर मां की समस्या के बारे में बता दिया.

बाबा से मिलते ही हो गया चमत्कार
पर्चा लेकर बिहार वापसी का सोच ही रहा था कि घर से फोन आया. उस फोन ने यह साबित कर दिया कि बाबा सच में चमत्कारी हैं. फोन पर भाई ने बताया कि मम्मी खाना मांग रही है. तब से लेकर आज तक बिना कोई दवाई खाए माताजी बिल्कुल स्वस्थ्य हैं.

बिहारी बाबू बुलाते हैं बाबा
पवन इस पर्ची के बाद लगातार बाबा के दरबार में जाते हैं. 2018 से आज तक कई बार बागेश्वर धाम जा चुके हैं. उन्होंने बताया की जब भी बाबा से मिलता हूं, मुझे बिहारी बाबू कहते हैं. बाबा के दिव्य पुरुष होने का सबसे बड़ा प्रमाण मैं हूं. इसी लिए मेरी आस्था बाबा में हैं.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 15:04 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे