
मुंबई. शाहरुख खान स्टारर फिल्म पठान ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया था. शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर ये फिल्म 2 दिनों में 100 करोड़ के पार पहुंच गई थी. 25 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म पर विवादों का भी अच्छा असर पड़ा था. रिलीज से पहले फिल्म काफी सुर्खियां बटोरती रही. सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर काफी विरोध भी देखने को मिला. हालांकि फिल्म के रिलीज होते ही फैन्स ने इस पर खूब प्यार लुटाया. पठान फिल्म बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में दूसरे नंबर पर आ गई. पठान ने वर्ल्ड वाइड 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए हैं.
पूरी दुनिया में पसंद आया पठान का एक्शन
भारत के साथ पठान का एक्शन पूरी दुनिया में खूब देखा गया. अब फिल्म बांग्लादेश में भी रिलीज हो गई है. फिल्म रिलीज होते ही हिट रही. बांग्लादेश में शाहरुख खान का बेहतरीन जलवा देखने को मिला. फिल्म 2 दिनों से हाउस फुल चल रही है. इसकी जानकारी फिल्म के प्रोडक्शन यशराज फिल्म ने दी है. यशराज फिल्म के नेलसन डिसूजा ने बताया, ‘सिनेमा हमेशा से ही दो देशों के बीच संबंध अच्छे करने का जरिया रहा है. सिनेमा सरहदों से पार जाकर लोगों के दिलों में प्यार जगाता है और उन्हें यूनाइट करने में मदद करता है. पठान फिल्म पूरी दुनिया में धूम मचाने के बाद अब बांग्लादेश में भी रिलीज हो गई है. देशभर की 200 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई ये फिल्म बीते दो दिनों से हाउस फुल चल रही है. फिल्म के टिकट प्रीबुकिंग में ही सबसे ज्यादा बिके थे.’
शाहरुख खान ने की थी दमदार वापसी
बता दें कि पठान फिल्म ने कमाई के मामले में एक रिकॉर्ड बना दिया है. बॉलीवुड में अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में पठान दूसरे नंबर पर है. आमिर खान की फिल्म दंगल अभी भी पहली स्थान पर बनी हुई है. पठान ने 1000 करोड़ रुपयों की कमाई कर दूसरे नंबर पर अपनी जगह बनाई है. शाहरुख खान की फिल्म पठान में उनका एक्शन और लुक भी खूब सराहा गया था. भारत के साथ पूरी दुनिया में भी पठान ने खूब रुपये कमाए थे. पठान फिल्म के गाने भी सुपरहुट रहे थे. फिल्म काफी विवादों में घिरी रही थी. इसके बाद भी इसकी कमाई पर कोई असर नहीं पड़ा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Shahrukh khan
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 14:43 IST








