बोर्ड परीक्षा के छात्रों के लिए सीबीएसई ने शुरू की साइकोलॉजिकल काउंसलिंग, ऐसे ले सकते हैं मदद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


CBSE board Result 2023 Psychological Counselling: हर साल की तरह इस साल भी सीबीएशई ने बोर्ड रिजल्ट्स के बाद साइकोलॉजिकल काउंसलिंग शुरू कर दी है. गौरतलब है कि इस काउंसलिंग के माध्यम से बोर्ड उन छात्रों और अभिभावकों की मदद करता है, जिन्हें बोर्ड परीक्षाओं के रिज़ल्ट को लेकर किसी भी प्रकार की मनोवैज्ञानिक परेशानी का सामना करना पड़ता है. बता दें कि लगातार 25 साल से CBSE यह काउंसलिंग सर्विस मुहैया करा रहा है.

यह दूसरे फेज की काउंसलिंग है. पहले फेज में बोर्ड परीक्षा के पहले होने वाली परेशानियों को लेकर काउंसलिंग कराई जाती है. वहीं रिजल्ट के बाद होने वाली परेशानियों के लिए आज यानी 13 मई से काउंसलिंग शुरू हुई है. यह 27 मई तक जारी रहेगी.

एक्सपर्ट्स करते हैं मदद
इस काउंसलिंग में प्रिंसिपल, ट्रेन्ड काउंसलर, विशेष शिक्षक एवं साइकोलॉजिस्ट, छात्रों और अभिभावकों की मदद करते हैं. इसमें भारत समेत यूएई और ओमान के एक्सपर्ट भी शामिल होते हैं. यह टेली-काउंसलिंग होती है जिसके लिए टोल फ्री नंबर 1800-11-8004 पर कॉन कर छात्र इसका लाभ उठा सकते हैं. साथ ही CBSE की वेबसाइट पर इससे जुड़ी ज़रूरी जानकारियां उपलब्ध कराई गई हैं.

आ गया 10वीं, 12वीं का रिजल्ट
ग़ौरतलब है कि सीबीएसई ने 10वीं, 12वीं के 38 लाख से अधिक छात्र छात्राओं के नतीजे 12 मई को घोषित कर दिए हैं. जिसके अनुसार 10वीं का पास प्रतिशत 93.12 फ़ीसदी एवं 12वीं का पास प्रतिशत 87.33 फीसदी रहा.

ये भी पढ़ें-
NEET Exam: चार दिनों में 3 स्टूडेंट की मौत, क्या पढ़ाई है वजह?
अब यूनिवर्सिटी में पढ़ाएंगे कारपेंटर, बुनकर, डांसर समेत अन्य कलाकार, यूजीसी ने जारी की गाइडलाइंस

Tags: Board Results, CBSE board results

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे