
निखिल स्वामी/बीकानेर. सीबीएसई दसवीं का रिजल्ट शुक्रवार को जारी हुआ. जिसमें बीकानेर के छात्रों ने अच्छे अंक हासिल किए. इनमें से अब तक सबसे अधिक बीकानेर की बेटी काव्या तातेड ने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल किए है. जिससे काव्या के परिवार में खुशी का माहौल है. वहीं बीकानेर के आरएसवी स्कूल में पढ़ने वाली काव्या ने पूरे स्कूल में टॉप किया है और पूरे स्कूल में उसके सबसे अधिक नंबर हासिल किए है.
रोजाना 4 घंटे तक की पढ़ाई
काव्या ने बताया कि वो रोजाना 4 घंटे पढ़ाई करती थी. जो स्कूल में पढ़ाया जाता था, उसको वापिस घर पर आकर रिवीजन करती थी, जिससे वो याद रहे. वे अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और अपनी पूरी फैमिली को देती है. वो बताती है परिवार से लगातार मोटिवेशन मिलता रहा है. काव्या ने बताया कि उनका सपना है की वे इंजीनियर बने और नई नई चीजों का इजाद और उन्हें ठीक कर सकें. काव्या ने बताया कि सफलता प्राप्त करने के लिए रोजाना मेहनत के साथ पढ़ाई की जाए, तो सफलता जरूर मिलती है.
काव्या के पिता मनीष तातेड जो पेशे से बीकानेर इंजीनियरिंग कॉलेज में लेक्चरर है और उनकी माता गृहिणी है. काव्या का भाई जेईई कर रहा है. वे बताते है कि हमारे पूरे परिवार इंजीनियरिंग में है. काव्या बचपन से पढ़ाई में बहुत अच्छी थी, वो जो बनना चाहती है उसको हम पूरी तरह से सपोर्ट करते है.
डांस करके और मुंह मिठाकर जश्न मनाया
जानकारों के अनुसार दसवीं का रिजल्ट जारी होते ही शहर के स्कूल और कोचिंग इंस्टीट्यूट बच्चों के अच्छे नंबर आने पर जश्न मनाना शुरू कर दिया. सोशल मीडिया पर बच्चों के डांस करके जश्न मनाते हुए भी नजर आ रहे है. साथ ही एक दूसरे का मुंह भी मीठा करवा रहे है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 13:11 IST








