नई दिल्ली. ऑडियंस के बीच बॉलीवुड सेलेब्स को लेकर क्रेज ही कुछ ऐसा है कि फैंस अपने पसंदीदा एक्टर्स से जुड़ी हर खबर जानना चाहते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सितारों की बचपन की फोटो काफी ट्रेंड करते नजर आती हैं और जैसे ही ये फोटोज सामने आती हैं, फैंस इन सितारों को पहचानने की जद्दोजहद में जुट जाते हैं. आज कल भी ऐसी ही एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. तो चलिए देखते हैं कि वायरल हो रही इस फोटो में दिख रही गोल-मटोल सी इस प्यारी सी बच्ची को क्या आप पहचान सकते हैं?
अगर आपको पहचानने में मुश्किल हो रही है तो चलिए आपको कुछ हिंट्स दे देते हैं. फोटो में नजर आ रही इस गोल-मटोल बच्ची की खूबसूरती की दुनिया दीवानी है. ये बच्ची दुनियाभर में अपनी खूबसूरती और अभिनय का लोहा मनवा चुकी है. बॉलीवुड पर सालों से राज कर रहीं ये एक्ट्रेस ‘मिस वर्ल्ड’ का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं. इतना ही नहीं ये एक्ट्रेस बॉलीवुड के सबसे मशहूर खानदान की बहू भी हैं. अब तो आप समझ ही गए होंगे कि फोटो में दिख रही ये बच्ची कोई और नहीं बल्कि ऐश्वर्या राय हैं.
(फोटो साभार- twitter@4331Subhash)
तमिल फिल्म से किया था डेब्यू-
पूर्व ‘मिस वर्ल्ड’ ऐश्वर्या राय की खूबसूरती की मिसाल दुनियाभर में दी जाती है. दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में शामिल ये एक्ट्रेस दशकों से बॉलीवुड पर राज कर रही हैं. ऐश्वर्या राय ने 1997 में मणिरत्नम की फिल्म ‘इरुवर’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था. उसी साल ये एक्ट्रेस बॉलीवुड फिल्म ‘और प्यार हो गया’ में भी नजर आई थीं. ये दोनों ही फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर ढेर हो गई थीं और शायद आपको ये जानकर हैरानी होगी कि शुरुआत में क्रिटिक्स ने ऐश्वर्या के अभिनय की काफी निंदा भी की थी.
2007 में की शादी-
अगर ऐश्वर्या राय की पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस का नाम कई बड़े एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है. सलमान खान और ऐश के रिश्तों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. ये कपल बॉलीवुड का काफी चर्चित कपल था. यहां तक कि इन दोनों के रिश्ते की चर्चा आज तक थमी नहीं है. सलमान खान से ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस ने विवेक ओबेरॉय को डेट किया था, लेकिन उनका ये रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाया था. उसके बाद ऐश्वर्या राय 2007 में अभिषेक बच्चन संग शादी के बंधन में बंध गई थीं.
अगर वर्क फ्रंट पर बात करें तो ये एक्ट्रेस हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ में नजर आई थीं. मणिरत्नम की इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है. इससे पहले फिल्म के पार्ट 1 ने भी रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन दर्ज किया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Aishwarya rai, Aishwarya rai bachchan
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 13:12 IST








