Karnataka Results: विधानसभा में अश्लील वीडियो देखने वाले डिप्टी सीएम फिर पहुंचेंगे सदन! 30000 वोटों से आगे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बेंगलुरु. कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए डाले गए मतों की गिनती जारी है. शनिवार सुबह 8 बजे शुरू हुई मतगणना के रुझान आने लगे हैं. निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक अब तक के रुझानों में कांग्रेस पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है. वहीं दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी और तीसरे स्थान पर जनता दल (सेक्युलर) है. मतों की गिनती के साथ-साथ लोगों की नजर उन उम्मीदवारों पर भी है, जो चुनाव से पहले अपनी पार्टी छोड़कर दूसरे दल में शामिल हुए हैं. इनमें से एक उम्मीदवार हैं कर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी. आपको याद होगा कि लक्ष्मण सावदी उस समय चर्चा में आए थे, जब वे कर्नाटक विधान सौध में मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखते हुए पाए गए थे.

बासवराज बोम्मई की अगुवाई वाली भाजपा सरकार में डिप्टी सीएम रहे लक्ष्मण सावदी (Laxman Savadi) ने कर्नाटक के दिग्गज नेता जगदीश शेट्टर के साथ ही पार्टी से इस्तीफा दिया था. कर्नाटक विधानसभा चुनाव से ऐन पहले भाजपा के जिन नेताओं ने पार्टी छोड़ी है, उनमें सावदी भी शामिल हैं. भाजपा का दामन छोड़कर सावदी ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली. कांग्रेस ने उन्हें अथानी विधानसभा सीट (Athani Assembly Seat) से मैदान में उतारा है. निर्वाचन आयोग के ताजा रुझानों के मुताबिक लक्ष्मण सावदी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के महेश ईरानागौड कुमाथल्ली के खिलाफ 30 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं. यानी इस विधानसभा सीट से उनका जीतना लगभग तय माना जा रहा है.

चुनाव से पहले कांग्रेस में आए सावदी
बेलगांव ज‍िले की अथानी व‍िधानसभा सीट पर मतदाताओं के साथ-साथ कांग्रेस और भाजपा की भी नजरें टिकी हैं. आपको बता दें कि कर्नाटक के पूर्व उप-मुख्‍यमंत्री लक्ष्मण सावदी ने भाजपा से चुनावी ट‍िकट नहीं म‍िलने के बाद पाला बदल लिया था. अथानी व‍िधानसभा सीट कर्नाटक के चिक्कोडी लोकसभा क्षेत्र में आती है. इस लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में विधानसभा की कुल 8 सीटें हैं. पांच साल पहले हुए विधानसभा चुनाव में अथानी से भाजपा के वर्तमान उम्मीदवार महेश कुमाथल्ली ने चुनाव जीता था. वे उस समय कांग्रेस पार्टी में थे. लेकिन एक ही साल बाद कुमाथल्ली ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया और उपचुनाव में यह सीट भाजपा के टिकट पर जीत ली थी. साल 2023 के चुनाव में ये दोनों उम्मीदवार एक बार फिर से आमने-सामने हैं. इस बार कुमाथल्ली भाजपा और लक्ष्मण सावदी कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे हैं. गौरतलब यह है कि लक्ष्मण सावदी ने इसी सीट से भाजपा के ट‍िकट पर 2004 से 2013 के बीच लगातार तीन चुनावों में जीत हासिल की थी.

Tags: Karnataka Assembly Election 2023, Karnataka Election Result

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे