
LIVE Hosakote Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Election) में बेंगलुरु ग्रामीण (Bangalore Rural) जिला और चिकबल्लपुर (Chikballapur) संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली होसाकोटे विधानसभा सीट (Hosakote Assembly) दल बदलू नेताओं के बोलबाला वाली मानी जाती है. इस सीट पर कांग्रेस और भाजपा के दोनों प्रत्याशी एक दूसरे दल को बदलकर फिर आमने सामने हैं. सीट के नतीजों के शुरुआती रुझानों में दोनों के बीच मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है. थोड़ी देर में सीट पर फाइनल नतीजे आ जाएंगे. पल-पल की अपडेट जानने के लिए हमारे साथ लाइव जुड़े रहें.
होसाकोटे विधानसभा सीट (Hosakote Assembly) पर कांग्रेस और भाजपा के नेता दल बदल कर चुनाव लड़ते रहे हैं. साल 2018 और 2013 में कांग्रेस के टिकट पर दो चुनाव जीतकर विधायक बने एन नागराजू (एमटीबी) (N NAGARAJU) ने 2019 में पासा बदल लिया था और भाजपा में चले गए.
इस सीट पर साल 2019 में उप-चुनाव (By Election) हुआ और एन नागराजू ने इस सीट पर बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ा और निर्दलीय प्रत्याशी शरथ कुमार बच्चेगौड़ा (Sharath Kumar Bachegowda) के हाथों शिकस्त मिली. जबकि 2018 का चुनाव बच्चेगौड़ा ने भाजपा के टिकट पर लड़ा था. इस बार बच्चेगौड़ा कांग्रेस के टिकट पर चुनावी दंगल में उतरे हैं. भाजपा ने पूर्व विधायक एन नागराजू को ही फिर से चुनावी समर में उतरने का मौका दिया है. यानी एक बार फिर पुराने चेहरे ही चुनावी दंगल में आमने सामने होंगे.
इस बार निर्दलीय से कांग्रेस में आए शरथ कुमार बच्चे गौड़ा (Sharath Kumar Bachegowda) को भाजपा के एन. नागराजू (N NAGARAJU), आम आदमी पार्टी के प्रशांत सुब्रमणि (PRASHANTH SUBRAMANI) और बहुजन समाज पार्टी के डी एम लक्ष्मीनारायण (D M LAKSHMINARAYANA) के बीच कड़ा मुकाबला है. इस सीट पर जेडीएस ने कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Assembly election, Karnataka Assembly Election 2023, Karnataka Assembly Elections
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 11:28 IST








